इन पांच राशियों वाले लोग हो जाते हैं गंजे, देखें, कहीं आपकी राशि तो नहीं

By

Santy

आपकी खुबसूरती में बालों का महत्वपूर्ण योदान है, लेकिन क्या हो, जब आपकी ये रेशमी जुल्फें समय से पहले ही आपका साथ छोड़ने (Hair Fall) लगे। आज के समय में बाल झड़ने और गंजेपन (Bald) की समस्या से सभी परेशान हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बालों के झड़ने की समस्या ग्रहों के कारण भी हो सकती है। गलत खानपान और प्रदूषण के साथ ही ग्रहों की विपरित स्थिति के कारण भी बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसका राज आपकी कुंडली के ग्रहों के साथ ही आपकी राशि में भी छुपा है।

लग्न राशि के मुताबिक देखें, तो मेष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि के हैं, तो दूसरों की अपेक्षा बालों के झड़ने की समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ सकता है। यदि इन राशि वालों की कुंडली में लग्नेश कमजोर हों, या गोचर के दौरान ये नीच के हों, तो बालों के झड़ने की समस्या उत्पन्न होता है। यहां तक की व्यक्ति गंजा भी हो सकता है। आइए जानते हैं, किस ग्रह के कारण आपको गंजेपन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

  • यदि लग्न पर शनि की बुरी दृष्टि हो तो समय से पहले ही गंजापन, बाल का सफेद होना और युवावस्था में ही ज्यादा उम्र के लगने की समस्या हो सकती है।
  • लग्न पर राहु की विपरित दृष्टि के कारण भी बाल झड़ने की समस्या होती है।
  • चंद्रमा और शुक्र दोष के कारण भी बाल गिरने और उनके सफेद होने की समस्या होती है।
  • चंद्रमा अगर ज्यादा पीड़ित हों, तो पीछे की तरफ से बाल गिरते हैं।
  • अगर मंगल वक्री हों, तो बाल झड़ते हैं। एनीमिया इसका कारण होता है।
  • सूर्य के कारण भी गंजेपन की समस्या होती है। इससे सामने की ओर से बाल झड़ता है।
  • अगर राहु खराब हो, तो सिर के किसी भी हिस्से में यह समस्या हो सकती है।
  • शनि अगर दुषित हों, तो सिर के बीच के हिस्से में बाल झड़ने की समस्या गंजेपन तक पहुंच सकती है।
Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App