Magh Purnima : इस दिन भूलकर भी न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान

By

Santy

Magh Purnima : माघ पूर्णिमा 24 फरवरी यानी शनिवार को मनाया जाएगा। यह दिन हिंदुओं के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कई लोग अपने घरों में सत्यनारायण व्रत करते हैं, जिससे भगवान विष्णु खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही, कई लोग मंदिरों में जाकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा ( Magha Purnima) के दिन गंगा नदी में स्नान कर भक्त चंद्रदेव से प्रार्थना करते हैं और अपनी सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।

माघ पूर्णिमा की पूजा कब करें

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा 23 फरवरी को दोपहर तीन बजकर 33 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन यानी 24 फरवरी 2024 को शाम पांच बजकर 59 मिनट तक रहेगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है। इस वजह से माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को ही मनाई जाएगी।

माघ पूर्णिमा के दिन न करें ये काम

  • माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है।
  • इस दिन भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
  • शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है।
  • उस दिन तुलसी, आंवला, केला और पीपल के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। माना जाता है कि इन पौधों में भगवान विष्णु निवास करते हैं।
  • माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
  • पूर्णिमा के दिन भूलकर भी बाल, नाखून आदि नहीं कटवाना चाहिए, जो लोग यह नहीं मानते हैं उन्हें आर्थिक मुश्किलों से गुजरना पड़ता है।
Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App