होली पर शनिदेव का प्रकोप : जानिए किन राशियों की खुलेगी किस्मत और किनको रहना होगा सावधान? 

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर, उदय और अस्त का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल होली (25 मार्च, 2024) के दिन बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जायेगा। लेकिन इसी दिन चंद्र ग्रहण का साया भी पड़ रहा है।

हिंदू पंचांग के अनुसार 25 मार्च को शनि देव उदय होने वाले हैं और इसी दिन पूरे देशभर में होली का फेस्टिवल में मनाया जायेगा। इस दिन चंद्र ग्रहण का साया भी है।  हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष के मुताबिक, 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक जारी रहेगा। तो आइए जानते हैं इसका किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

शनिदेव का अस्त और चंद्र ग्रहण का साया:

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली के दिन यानी 25 मार्च को पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का साया पड़ेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, इसी दिन शनिदेव का अस्त होना था, लेकिन ग्रहण के कारण उनका अस्त टल गया है, यानी वे उदय हो जाएंगे।

इन राशियों को मिलेंगे शुभ फल:

  • वृष राशि: वृष राशि वालों को शनिदेव के उदय से काफी फायदा मिलने वाला है। आय में वृद्धि होगी, घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा, जीवन में आ रही सभी समस्याओं से उन्हें मुक्ति मिलेगी।

  • धनु राशि: धनु राशि वालों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी, सेहत में सुधार आएगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

  • तुला राशि: तुला राशि वालों को होली के दिन चंद्र ग्रहण के साये और शनिदेव के उदय के कारण कई शुभ फल देखने को मिलेंगे। धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे, सुख-शांति का वातावरण रहेगा, शनि के प्रभाव से करियर में पदोन्नति की संभावना बनेगी, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

ध्यान दें: ज्योतिषीय भविष्यवाणियां आपका मार्गदर्शन कर सकती हैं, लेकिन जीवन निर्णय लेने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह लेना जरूरी है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App