Lucky Plants: मनी प्‍लांट से भी बहुत ज्‍यादा चमत्कारी होता है ये पौधा! लगाते ही पैसों की होने लगेगी बारिश

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में लगे पेड़ – पौधों (Lucky Plants Vastu Tips) का खास महत्व होता है। वास्तु की मानें तो कुछ प्लांट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से हमारी जिंदगी बदल जाती है। ये प्लांट्स दुर्भाग्य को भाग्य में बदल देते हैं।

ज्यादातर लोगों को नहीं पता है कि घर में कौन – कौन से पौधे लगाने चाहिए। यदि आपको भी पेड़ – पौधों से बेहद ही ज्यादा लगाव है तो आज हम यहां आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपकी सभी प्रकार की तकलीफें दूर हो जाएगी। कहते हैं कि इन पौधों को घर में लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

गुड़हल का पौधा

गुड़हल का फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही ज्यादा प्रिय होता है। वास्तु के अनुसार भी इस पेड़ को शुभ माना जाता है। गुड़हल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि यह फूल नकारात्मक ऊर्जा को हमेशा के लिए दूर कर देता है।

वास्तु के अनुसार, गुड़हल का पौधा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। यहाँ भी कहा जाता है कि गुड़हल का पौधा लगाने से बिजनेस में भी सफलता मिलती है। यह पौधा ग्रहों की अशुभ स्थिति को दूर करता है। इस पेड़ को लगाने से धन, समृद्धि और खुशी हमेशा ही घर में बनी रहती है। यह पौधा वायु को शुद्ध करता है और गई बीमारियों से भी बचाता है।

क्रासुला का पौधा

वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को बहुत ही अच्छा बताया गया है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। इस पौधे को घर के मेन गेट के दाहिनी दिशा में लगाना चाहिए। इस प्लांट को लगाने से घर का माहौल भी काफी अच्छा रहता है और किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहता है।

अशोक का पेड़

हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ को बहुत ही अच्छा बताया गया है। यह पेड़ घर से वास्तु दोष दूर करता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक परेशनियां दूर हो जाती है और घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता है। जिस घर में यह पेड़ हो वहां कभी मतभेद नहीं होता उस घर में केवल तरक्की ही तरक्की होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App