Jyotish Shastra: पूजा करते समय अगरबत्ती को क्यों लगाया जाता है, जानें इसके पीछे का कारण

Avatar photo

By

Sanjay

Jyotish Shastra: लोग भगवान तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही धूप, अगरबत्ती, कपूर और दीपक जलाए जाते हैं, जिससे भगवान प्रसन्न होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आमतौर पर वर्तमान समय में लोग भगवान की पूजा शुरू करने से पहले अगरबत्ती जलाते हैं। मान्यता के अनुसार पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि अगरबत्ती जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है। शायद ही बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि अगरबत्ती जलाना शुभ क्यों माना जाता है, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यही कारण है

अगरबत्ती जलाने से घर सुगंधित होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही पारिवारिक जीवन की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है।

अगरबत्ती जलाने के फायदे

-घर में अगरबत्ती जलाने से बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रोजाना अगरबत्ती जलाने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

-मानसिक तनाव की समस्या को दूर करने के लिए अगरबत्ती जलाना फायदेमंद होता है।

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगरबत्तियां सुख-समृद्धि का प्रतीक होती हैं। पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाने से भक्त को देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

-इसके अलावा अगरबत्ती जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर सुगंधित हो जाता है।

-अगर आपके बनते काम बार-बार बिगड़ रहे हैं तो घर में अगरबत्ती जलाएं। इससे आपको काम में सफलता मिलेगी और सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App