विवाह में आ रही बाधा, तो करवाएं कल्याण वास्तु पूजन

By

Santy

विवाह (Marriage) जीवन का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। विवाह (Vivah) से पूर्व हर तरह से संतुष्टि कर ली जाती है, ताकि किसी तरह की अड़चन न आए और वैवाहिक जीवन सुख हो। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी कई बार विवाह में बाधा (Marriage Problem) उत्पन्न होती है। सब कुछ सही रहने के बावजूद विवाह में अड़चन आ रही है, तो वास्तु दोष इसका कारण हो सकता है। आम तौर पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। हालांकि, वास्तु पूजन कर इस दोष को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको कल्याण वास्तु पूजा (Kalyan Vastu Puja) करवानी होगी।

कल्याण वास्तु पूजन

कल्याण वास्तु पूजन के नाम से ही जाहिर होता है, कि यह आपके कल्याण के लिए ही है। विवाह से पूर्व कुंडली मिलान, गुण-दोष, नाड़ी से लेकर कई तरह को दोष का ध्यान रखा जाता है। सब सही होने पर विवाह के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन फिर भी अड़चन आ रही हो तब काल्याण वास्तु पूजन की आवश्यकता होती है।

ग्रहों के कारण भी होता है विलंब

कई बार ग्रहों के कारण भी विवाह में विलंब होता है। वास्तु उपायों के जरिए ग्रहों से जुड़ी बाधा को दूर कर सकते हैं। ग्रहों का वास्तु से खास संबंध होता है और इस कारण हर ग्रह से जुड़ी बाधा के लिए अलग उपाय करने होंगे।

विवाह में आने वाली बाधा को दूर करने के उपाय

  • विवाह में बाधा होने पर युवक या युवती को हवादार कमरे में सोना चाहिए। इससे पॉजिटीव एनर्जी का संचार होता है।
  • वे जिस कमरे में रहते हों, उसका रंग गहरा न हो, इसका ध्यान रखना चाहिए।
  • बेड पर बिछाई जाने वाली चादर साफ-सुधरी हो। गहरे रंग के वस्त्र धारण से बचना चाहिए।
  • बीम के नीचे सोने से भी परहेज करें।
  • कमरे में क्रिस्टल बॉल रखने से भी बाधा दूर होती है।
  • मांगलिक दोष के कारण भी विवाह में अड़चनें आती हैं। ऐसे में कुंडली के इस दोष का निवारण करना चाहिए।
Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App