क्या आपके घर में भी हैं ये पौधे, जल्द हटा दें, फैलती है नेगेटिव एनर्जी

By

Santy

आज के समय में हर कोई हरियाली चाहता है। ऐसे में पेड़ पौधों से लगाव होना कोई बड़ी बात नहीं। घर के बाहर और घर के अंदर भी गमलों में लोग पौधे लगाते हैं। इससे खर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, वातावरण भी स्वच्छ हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे पौधे भी हैं, जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। अगर नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक अगर आप इन पौधों को अपने घर में लगाते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान के साथ ही कई दूसरी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।

Cactus भूल कर भी न लगाए घर के अंदर

कैक्टस को तो आपने देखा ही होगा, इसमें चारों तरफ कांटे ही लगे होते हैं। सजावट के लिहाज से यह खुबसूरत भी होता है, लेकिन वास्तु ते मुताबिक ऐसे पौधे (Cactus Plant) घर में लगाना वर्जित है। कैक्टस ही नहीं किसी भी तरह का कांटेदार पौधा यदि आप घर में लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में आपसी कलह की भी संभावना होती है।

Mehandi के पौधे से भी करें परहेज

मेहंदी को तो वैसे शुभ माना जाता है। शादी विवाह के साथ ही हर शुभ कार्य में इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी का पौधा (Mehandi Plant) घर में नहीं लगाना चाहिए। अगर नहीं तो, जान लीजिए। मेहंदी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा (Negetive energy) का संचार होता है। माना जाता है कि मेहंदी के पौधे पर बुरी शक्तियों का वास होता है।

Bonsai प्लांट घर में न लगाएं

गार्डनिंग करने वालों को बीच आज बोंसाई का जबरदस्त क्रेज है। बोनसाई देखने में भी अच्छा लगता है, लेकिन इसे घर में नहीं रखना चाहिए इस तरह के पौधे को घर में रखनी से तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है।

सूखे या मुरझाए पौधे न रखें

अगर आपने घर में पौधे लगाए हैं और ये पौधे सूख गए हैं, तो उन्हें तत्काल गमले से निकालकर फेंक देने चाहिए। पौधों के सूखने या मुरझाए पौधे रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे पौधे घर में नहीं रखने चाहिए।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App