क्या आपका जन्म अश्विनी नक्षत्र में हुआ है, जानें कैसा होगा आपका जीवन

By

Santy

ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होताहै, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं नक्षत्र मंडल के सबसे पहले नक्षत्र अश्विनी नक्षत्र (Ashwini Nakshatra) की।

चंद्रमा की स्थिति से होता है नक्षत्र का निर्धारण
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म अश्विनी नक्षत्र में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। अश्विनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह ग्रह केतु हैं। इसी तरह अश्विनी नक्षत्र (Ashwini Nakshatra) में जन्म लेने वाले मेष राशि के होते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। ऐसे में जातक के जीवन पर राशि स्वामी मंगल और केतु का प्रभाव देखने को मिलता है।

स्वतंत्र विचारों वाले और आधुनिक होते हैं
27 नक्षत्रों में अश्विनी नक्षत्र पहला नक्षत्र है। इसे सबसे प्रमुख नक्षत्र माना जाता है। अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग आम तौर पर काफी सुंदर औऱ भाग्यशाली होते हैं। इतना ही नहीं उन्हें स्वतंत्र विचारों वाला माना जाता है। उनकी सोच भी काफी मॉडर्न होती है।

होते हैं अति महत्वाकांक्षी
अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति काफी एक्टिव और एनर्जेटिक होते हैं। इनमें काफा महत्वाकांक्षा भी होती है। हालांकि इनमें काफी बेचैनी भी देखने को मिलती है। किसी भी काम को करने में इनमें जल्दबाजी देखने को मिलती है। अति महत्वाकांक्षी होने के कारण इनके मन में संतुष्टि नहीं होती।

होते हैं अच्छे दोस्त और बेहतर जीवनसाथी
अश्विनी नक्षत्र (Ashwini Nakshatra) में जन्म लेने वालों को अपने काम में किसी का भी हस्तक्षेप करना पसंद नहीं होता। इनमें काफी प्रेम भाव होता है और ये दूसरों के प्रति भी इनमें प्रेम भाव देखने को मिलता है। ये एक अच्छे दोस्त और बेहतर जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि, जल्दबाजी की प्रवृत्ति होने के कारण शादी में भी ये जल्दबाजी करते हैं। वैसे इनका दांपत्य जीवन काफी अच्छा होता है।

होते हैं जिंदादिल और खुशमिजाज
अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की प्रकृति काफी खुशमिजाज और जिंदादिल होती है। इनमें बेहतर लीडरशिप क्वालिटी भी देखने को मिलती है और ये काफी निडर होते हैं। धर्म-क्रम के प्रति भी इनमें रूचि देखने को मिलती है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App