MS Dhoni News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्टार कोमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के बारे में कुछ ऐसी अनसुनी बात बताई है, जिसे सुनकर आप के दिल में धोनी की इज्जत और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
MS Dhoni: भारतीय क्रिक्रेट को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचाने वाले दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वैसे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब का संन्यास ले लिया है, मगर आज भी उनके किस्से हर जगह गूंजते रहते हैं। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एमएस धोनी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। बता दें कि यह किस्सा साल 2004 का है जब धोनी ने अपना अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया था।
Aakash Chopra on MS Dhoni: आकाश चोपड़ा ने अपने एक वीडियो में इस किस्से को सुनाते हुए कहा कि यह बात साल 2004 की है जब इंडिया ए का जिम्मबाब्वे और केनिया का दौरा था। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम में रिजर्व विकेट कीपर के तौर पर शामिल थे और दिनेश कार्तिक को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था। तभी महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में दिनेश कार्तिक को गेंदबाजी कर रहे थे, तब मैंने कहा कि आप उन्हें क्यों गेंदबाजी कर रहे हो, वो आपके राइवल है। आप जाकर बैटिंग करो, विकेट किपिंग करो पर गेंदबाजी क्यों?
MS Dhoni to Aakash Chopra: एमएस धोनी ने आकाश चोपड़ा को जवाब देते हुए कहा “मुझे गेंदबाज़ी करनी है, मुझे मत रोकिए… अगर आप भी बैटिंग करना चाहते हैं तो आप भी कर लीजिए मैं बॉलिंग कर रहा हूं, पर मैं बॉलिंग करना चाहता हूं।” आकाश चोपड़ा ने आगे कहा” अब जाकर में वह बात समझ पाता हूं कि धोनी किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं करते थे, इसलिए वह आज इतने महान खिलाड़ी हैं। उनकी जंग किसी और से नहीं बल्कि खुद से ही थी।”
बता दें कि कैप्टन कूल एमएस धोनी ने दिसम्बर साल 2004 में ही बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन धोनी के इस एंट्री ने कई विकेट किपर्स का करियर खत्म कर दिया। क्योंकि जब धोनी खेले तब तक किसी और विकेट कीपर की कोई जरूरत महशूस नहीं हुई। उनके नाम 2007 टी 20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी भी है।