Diwali 2022: दीपावली का महापर्व दीपक और रोशनी का त्योहार है। इस दिन सभी घरों में मां भगवती लक्ष्मी की पूजा की जाती है और दीपक प्रज्वलित किए जाते हैं। महालक्ष्मी धन, सुख, समृद्धि की देवी है और इन्हें प्रसन्न करने के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत से विधान और उपाय बताए गए हैं। जिसे लोग अपना करके अपने जीवन में तरक्की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मां से मांगते हैं, लेकिन ऐसे गलती है जो अनजाने में आप से हो जाती है, जिसके कारण लक्ष्मी मां नाराज हो जाती है। इसलिए भूल कर भी आपको इन गलतियों से बचना चाहिए।
इस साल 24 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाने वाला है। इस दिन आप इन खास बातों को ध्यान रखें जिससे मां लक्ष्मी रूठे ना। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। दिवाली के अवसर पर कई दिनों तक घरों की साफ-सफाई की जाती है। मां लक्ष्मी को गंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है ऐसे में घरों का साफ सफाई होना बहुत महत्वपूर्ण है। घर के हर कोने में लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए घर में बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। दीपावली के दिन भूलकर भी यह काम ना करें,
ये भी पढ़े – रजिया सुल्तान को अपने ही नौकर से हो गया था इश्क, जान के खतरे से इस शख्स से यूं रचाई थी शादी
मुगल बादशाह की रंगीन रात के लिए इतने हजार महिलाएं रहती थीं तैनात, फिर अंदर से निकलता था जनाजा
1. दिवाली वाले दिन शाम के समय में सोना नहीं चाहिए इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है और आपकी किस्मत भी निंद्रा अवस्था में जा सकती है और घर में बीमारी बढ़ती है।
2. दीपावली के दिन शाम के बाद घर में झाड़ू ना लगाएं कहा जाता है कि झाड़ू लगाने से लक्ष्मी नाराज होती है और घर की संपत्ति चली जाती है और घर में कंगाली की स्थिति बनी रहती है।
3. स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए और उन्हें अपशब्द ना बोलें, हमेशा घर में महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
4. दीपावली के दिन किसी को तोहफे में चमड़े से बनी चीजों का भेंट नहीं करना चाहिए, इसके अलावा कुछ और भी गिफ्ट दे सकते हैं।
5. दीपावली पूजन के लिए आप सफेद रंग के पुष्प का ही प्रयोग कर सकते हैं, इससे मां भगवती लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
6. दीपावली के दिन किसी भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान देना चाहिए। उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
7. बड़े बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और रूठ कर चली जाती है।
8. दीपावली के पर्व पर आपको क्रोध नहीं करना चाहिए और झूठ नहीं बोलना चाहिए इसके अलावा अपने अपशब्द जुबान पर लगाम लगा कर रखना चाहिए ।
9.घर के किचन बाथरूम आंगन पानी की टंकी के ऊपर दीपक जरूर जलाएं इसके अलावा जूठे बर्तन बिल्कुल भी ना छोड़े।
10. दीपावली के पर्व पर घर को साफ रखने के साथ साथ आपको पर्यावरण को भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह ही साफ रखना चाहिए।