नई दिल्ली: Re launch Yamaha RX 100. ऑटो सेक्टर में ऐसी गाड़ियों की मांग जो पहले के दिनों में सेल होती थी, जिसमें यामाहा आरएक्स 100 (Yamaha RX 100) बाइक का नाम प्रमुख रूप से आता है।यामाहा आरएक्स 100 (Yamaha RX 100) बाइक रेसिंग करने वाले की पहली पसंद मानी जाती। हालांकि कुछ कारणों की वजह से Yamaha RX 100 बाइक का प्रोडक्शन कंपनी को बंद करना पड़ा था। और खास बात यह की आने वाले दिनों में Yamaha RX 100 आपको सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें-बाजार में होगी नई Maruti Alto की धूम, मिडिल क्लास वालों को मिलेंगे ये नए फीचर्स
Aaj Ja Sone Ka Bhav: 6,000 रुपये सस्ता हो गया सोना, 10 ग्राम की कीमत जान खुशी से झूम उठेंगे आप
आप को बता दें कि Yamaha RX 100 बाइक खरीदने की हसरत पूरी हो सकती है। दरअसल आपको बता दें की कंपनी के एक अपडेट के अनुसार बताया जा रहा है की कंपनी फिर से 90 के दशक में राज़ करने वाली Yamaha RX 100 बाइक नए अवतार में लाँच करने वाले हैं, जिसमें इंजन कैपेसिटी दमदार मिल सकती है।
Yamaha RX 100 सबसे पहले इसका निर्माण 1985 में शुरू किया गया था। लेकिन इसके बाद 1996 में कुछ कारणों के चलते Yamaha RX 100 बाइक के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया था। 90 के दशक से ही इस बाइक को काफी पसंद किया जाता है। इसकी जबरदस्त रेस के कारण लोग इसके दीवाने हैं। यही वजह है कि मार्केट में फिर से Yamaha RX 100 इंन्ट्री करने वाली है।
माना जा रहा है की यह बाइक एलॉय व्हील के साथ बाजार में आ सकती है। इसके अलावा यह बाइक बजट सेगमेंट में आने की उम्मीद की जा रही है। Yamaha कंपनी 2025 -26 में अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स को बाजार में उतारने के प्लान कर रही है।
Yamaha RX 100 में होगा ऐसा दमदार इंजन
इस बाइक को पॉवर देने के लिए 98 सीसी का सिंगल सिलेंडर टू स्ट्रॉक इंजन को लगाया गया है। यह इंजन 7.500 RPM पर 11 HP पॉवर तथा 10.39 NM का टार्क उत्पन्न करता है। खबर आ रही है की यामाहा कंपनी नई Yamaha RX 100 को मात्र 80 हजार रुपये की शुरूआती कीमत के साथ बाजार में उतारेगी।
ऐसा होगा नई Yamaha RX 100 का लुक
Yamaha RX 100 मॉडिफाई मॉडल की बात करें तो इस बाइक के फ्रंट में वही हैडलैम्प दिया गया है। जो पहले इस बाइक में आता था। लेकिन इसकी रेग्यूलर लाइट को LED लाइट में बदल दिया गया है।