Surya Grahan, Solar Eclipse Date Time In India: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली देशभर में धूम – धाम से दिवाली का फेस्टिवल मनाया जायेगा। जबकि उसके एक दिन बाद 25 अक्टूबर, 2022 को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लग रहा है। आपको बता दें कि यह एक आशंकि सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा।
ग्रहण लगभग एक घंटे तक रहने वाला है। शास्त्रों की मानें तो सूर्य ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ सकता है। जानकारों के मुताबिक यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव 5 राशियों में देखने को मिलेगा। तो आईये जानते हैं कि इस बार का सूर्य ग्रहण किन – किन राशियों के लिए खास होने वाला है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ये भी पढ़े – चार दिन बाद लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, देखें दिल्ली, पटना, जयपुर सहित इन राज्यों में ग्रहण काल
ये भी पढ़े – यह भी पढ़ें:-Nokia ने 7 हजार की कीमत पर लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानें इसके शानदार फीचर्स
सूर्य ग्रहण 2022 का समय:
शाम 04.28 बजे से शाम 05.30 बजे तक। ग्रहण का सूतक काल इसके 12 घंटे पहले शुरू होगा।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण मेष राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। इसके साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। मेष राशि के लोगों के लिए इस समय निवेश करना बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं परिवार में सुख-शांति का माहौल भी बना रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार पर हमेशा बनी रहेगी। आपको जीवन में सुख के अवसर प्राप्त होंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि खर्चे भी कम होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के व्यक्तियों के लिए संपत्ति में निवेश करने का यह एक अच्छा समय है। साथ ही नए कार्य की शुरुआत के लिए भी यह समय शुभ है। हालांकि, लेन-देन करने से पहले सोच-समझ कर आपको करना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कन्या
कन्या राशि वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। घर या वाहन खरीदने का अच्छा समय है, लेकिन अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। कन्या राशि के लोग इस समय लेन-देन कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी, जिससे आय के स्रोत में वृद्धि होगी।