IPL 2023: इस आईपीएल सीजन शुभमन गिल और मोहम्मद शमी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको अपना दिवाना बना लिया है। आइए जानते हैं कि किस को कितने रुपए मिले।
IPL 2023 Award Winners List: आईपीएल 2023 सीजन का फाइनल मुकाबला जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने इतिहास रच दिया। इस सीजन कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया, उन्हीं में से दो खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया। इस सीजन गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 890 रन बनाए। वहीं, गुजरात टाइटंस के ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया। इस आईपीएल सीजन मोहम्मद शमी ने 17 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 28 विकेट चटकाए। इसी टीम के मोहित शर्मा और राशिद खान को भी 27-27 विकेट हासिल हुए। आइए जानते हैं किसको कितने रुपए मिले।
IPL 2023 Orange cap winner: आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप विनर रहे शुभमन गिल, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा 890 रन बनाए। गिल को इस शानदार प्रदर्शन के लिए 15 लाख रुपए दिए गए।
IPL 2023 Purple Cap winner: आईपीएल 2023 के पर्पल कैप विनर रहे मोहम्मद शमी, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा 28 विकेट चटकाए। शमी को भी इस शानदार प्रदर्शन के लिए 15 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली।
इसी के साथ आपको बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के साथ ही साथ पूरे 20 करोड़ रूपए मिले। वहीं आईपीएल फाइनल मुकाबला हारने वाली गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपए मिले।