Dhanteras 2022 date: धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का पहला दिन है, जिसे भारत में बेहद ही धूम – धाम से मनाया जाता है। इस साल उदया तिथि के आधार धनतेरस का त्योहार 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कुबेर धनवंतरी और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है। पुराणों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस पर धनवंतरी कुबेर एवं माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आर्थिक संबंध संपन्नता बढ़ती है।
यह भी पढ़ें:-OPPO के ये हैं 6500 रूपए से ऊपर की कीमत में 5 धांसू फ़ोन, देखें लिस्ट
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन के देवता कुबेर धनवंतरी और माता लक्ष्मी का पूजा का विधान बताया गया है। इस साल धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को पड़ रहा है। धनतेरस की पूजा 22 अक्टूबर के शाम को की जानी है लेकिन आप धनतेरस की खरीदारी 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन ही खरीद सकते हैं ।शास्त्रों और बड़े वास्तु शास्त्रों का कहना है कि इस बार खरीदारी के लिए रविवार का दिन चुनना चाहिए क्योंकि शनिवार को लोहे की चीजों को खरीदना अशुभ माना गया है।
धनतेरस की तिथि
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि शनिवार 22 अक्टूबर को शाम 6:03 मिनट पर शुरू होगी। जो कि रविवार 23 अक्टूबर को शाम 6:04 तक त्रयोदशी तिथि रहेगी।
भूलकर भी इस समय ना खरीदें धनतेरस के दिन धनतेरस के दिन
राहुकाल में खरीदी करने से बचें हिंदू पंचांग के मुताबिक 23 अक्टूबर को शाम 4:19 से लेकर 5:40 तक राहुकाल रहेगा, जो कि खरीदारी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, हो सकता है कि आपके धन की बर्बादी हो ऐसे में आप इस दौरान खरीदी करने से बचें। इसके अलावा धनतेरस के दिन आप सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे के बीच खरीदी करने से बचें यह भी अच्छा नहीं है बाकी समय आप खरीद सकते हैं।
धनतेरस के अवसर पर क्या खरीदना चाहिए
ज्यादातर लोग धनतेरस के अवसर पर झाड़ू, बर्तन, सोना, चांदी, गाड़ी, प्रॉपर्टी और कपड़े खरीदते हैं। इस दिन आप अपने आवश्यकता के अनुसार चीजें खरीद सकते हैं। शास्त्रों में इस दिन ऐसी चीजें खरीदने के लिए कहा गया है जो कि धन को बढ़ाने का काम करती है। इसलिए आपको अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले चीजों पर पैसा खर्च करने से बचना चाहिए। आप इस दिन सोना, चांदी, प्रॉपर्टी, फ्लैट या फिर पॉलिसी खरीद सकते हैं जो आपके धन को आगे बढ़ाएंगे।