Maruti Alto CNG: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों की बिक्री में भारी इजाफा कर दिया है। अब सभी लोग इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों को खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं।
ऐसे में अगर बात आती है सीएनजी गाड़ियों की तो मारुति सुजुकी इसमें सबसे आगे हैं। मारुति देश की सबसे बड़ी सीएनजी कार निर्माता कंपनी है। समय-समय पर इसके द्वारा अपनी कारों के सीएनजी मॉडल को लॉन्च किया जाता हैं। इसी कंपनी की अल्टो 800 देश की बेहतरीन और पसंदीदा करो में गिनी जाती है।
यह भी पढ़ें:-Honda दे रहा ऐसा ऑफर कि Activa Scooter के साथ मिल रहे 5,000 रुपये, बिन रकम करें खरीदारी
जब यह पहली बार लांच हुई थी तो देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी थी। हाली के महीनों में भी यह टॉप फाइव बेस्ट सेलिंग कार के लिस्ट में रही है। मारुति सुजुकी अल्टो को खरीदने के पीछे इसका माइलेज मुख्य कारण है। कम कीमत में इस गाड़ी द्वारा बेहतरीन रेंज मिल जाता है।
अब अगर इस दिवाली आप नई ऑल्टो खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां आपको सिर्फ ₹100000 में अल्टो मिल जाएगी। बाजार में अल्टो 800 के सीएनजी वेरिएंट को भी बेचा जाता है। यह गाड़ी 1 किलो सीएनजी में 32 किलोमीटर तक का माइलेज दे देती है।
अगर आप इस गाड़ी का सीएनजी मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए 5 से 6 लाख खर्च करने होंगे। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप सिर्फ ₹100000 खर्च करके ही इसे अपने बना सकते हैं। इसे इतने पैसे में खरीदने के लिए आपको कंपनी द्वारा दिए गए फाइनेंस सुविधा लेना होगा। जिसमें आप ₹100000 की डाउन पेमेंट कर बाकी बची राशि को EMI के तौर पर भुगतान कर सकते हैं।
Maruti Alto CNG की पूरी जानकारी
मारुति अल्टो 800 सीएनजी में पेट्रोल वाला 796 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 47 बीएचपी का पावर जनरेट करता है। इस गाड़ी में आपको मैनुअल गियरबॉक्स के ही विकल्प मिलते हैं। आप चाहें तो इसे फाइनेंस सुविधा के जरिए खरीद सकते हैं।
इस राशि पर आपको 9 फ़ीसदी तक का ब्याज देना पड़ सकता है। इस गाड़ी पर बैंक द्वारा ₹455553 तक का लोन मिल जाता है। बाकी बची हुई राशि आप emi के रूप में भर सकते हैं। 5 साल तक आपको लगभग ₹9,457 प्रतिमा की राशि भरनी होगी।
इस दौरान आप ₹112000 तक का ब्याज भुगतान करेंगे। अगर अभी भी आप इस बेहतरीन कार को खरीदना चाहते हैं तो नजदीकी डीलरशिप पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।