IPL 2023: RCB के फैंस को मिली गुड न्यूज, उनके स्टार प्लेयर की सफल हुई सर्जरी

By

Anil Kumar

IPL 2023 – Rajat Patidar Injury Update: Royal Challengers Bangalore के फैंस को एक अच्छी खबर मिली है। टीम के स्टार खिलाड़ी रजत पाटीदार की सफल सर्जरी हुई है। पाटीदार जल्द ही मैदान पर वापसी की तैयारी करते नजर आएंगे।

Rajat Patidar RCB IPL 2023: आरसीबी फैंस के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है। उनके प्रतिभाशाली प्लेयर रजत पाटीदार की सर्जरी सफल रही है। वे अब जल्द ही मैदान पर वापसी की तैयारी करते नजर आएंगे। रजत पाटीदार चोट की वजह से इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। बैंगलोर की टीम ने इस सीजन के शुरूआत में ही बता दिया था कि वे इस सीजन नहीं खेल पाएंगे। उनकी एड़ी में कुछ दिक्कत थी। जिस कारण से उन्होंने सर्जरी करवाई है। रिपोर्ट्स की माने तो इनके इलाज का पूरा खर्चा BCCI उठा रही है। रजत पाटीदार की सर्जरी सफल रही है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

रजत पाटीदार ने अपने सर्जरी का अपडेट अपने इंस्टाग्राम के जरिए दिया है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ”मैं अपने सारे समर्थकों को एक जानकारी देना चाहता हूं। मैंने हाल ही में चोट के लिए सर्जरी कराई है, जो कि मुझे पिछले कुछ समय से परेशान कर रही थी। लेकिन मुझे यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि अब यह ठीक हो गई है। मैं भी रिकवरी कर रहा हूं! मैं मैदान पर वापसी करने के लिए काफी बेचैन हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत धन्यवाद। जल्द करूंगा वापसी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ट्विटर पर रजत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”रजत की सफल सर्जरी हुई है, यह सुनकर अच्छा लगा। हम नेक्स्ट सीजन में उनकी वापसी करने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं.” गौरतलब है कि रजत पाटीदार ने अब तक आईपीएल में कुल 12 मैच खेले हैं। जिसमें इनके बल्ले से 404 रन निकले हैं। वे आईपीएल में एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। रजत का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर 112 रन नॉट आउट है।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App