नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए हम अपने घरों में कंबल या रजाई का इस्तेमाल किया करते हैं। इनका लगातार उपयोग करने से कंबल और रजाई काफी गंदे भी हो जाते हैं। लंबे समय से इसकी साफ-सफाई ना करने से इस पर कई तरह की धूल मिट्टी की परत जम जाती है जिसके कारण हमें बदबू भी आती है। हालांकि कंबल का प्रयोग हम साल के 12 महीने नहीं बल्कि दो-तीन महीने ही ठंड के मौसम में किया करते हैं। इसके उपयोग से हमें कड़ाके की ठंड में भी सोने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। क्योंकि ठंड से शरीर को दूर रखने के लिए यह काफी लाभदायक साबित होता है। कंबल और रजाई को साफ करना ठंड के दिनों में हमारे लिए एक बड़ी चुनौती रहती है। अगर आपका कंबल पतला या छोटा है तो इसको आसानी से आप वाशिंग मशीन या हाथ से साफ कर सकते हैं। लेकिन वही अगर आप हेब्बी और बड़े कंबल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको यह परेशानी झेलनी पड़ती है। आज इस लेख के जरिए हम आपको चार ऐसे तरीके कंबल साफ करने के बताएंगे जिसमें आपको पानी के इस्तेमाल करने की कोई भी जरूरत नहीं है।
पहला तरीका
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
हेवी और बड़े कंबल को हमेशा ही साफ करना हमारे लिए एक चुनौती का सामना करना जैसा होता है। अगर आप भी चाहते हैं उसको बिना पानी का इस्तेमाल किया साफ करना तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसको छत पे ले जाके किसी दीवार या रस्सी पे अच्छे से फैला कर रख दे। फिर कंबल को एक डंडे से अच्छी तरह से झाड़े। इससे उस पर जमीन कई दिनों की धूल सारी निकल जाएगी। 5 से 10 मिनट तक कंबल को इसी तरह पीटने से उसमें जमी धूल लगभग बाहर निकल जाएगी। इस तरह बिना पानी के इस्तेमाल से आप कंबल को साफ कर सकते हैं। ध्यान रखें इसके सफाई करने से पहले आप कंबल के कवर को बाहर निकाल ले।
दूसरा तरीका
सर्दियों में हैवी और बड़े कंबल को साफ करने के लिए आप यह दूसरा तरीका भी अपना सकते है। इसके लिए आपको कंबल को 15-15 दिनों के अंतराल पर धूप में रखना होगा। चार पांच घंटों तक कंबल में धूप लगाने से उसमें मौजूद सारे बैक्टीरिया मर जाएंगे। कंबल में धूप लगने से नमी उत्पन्न होगी साथी ही इसमें मौजूद गंदी बदबू भी खत्म हो जाएगी।
तीसरा तरीका
हमने कई सारे घरों में देखा है कि कंबल और रजाई के ऊपर कवर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी चाहते हैं अपने कंबल और रजाई को गंदगी से बचाना तो कवर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह की चीज जो आपके कंबल या रजाई पर गिरने से दाग लगेगी उस से बच पाएगा आपका कंबल। साथी पांच 10 दिनों के अंतराल में आप कंबल को नहीं बल्कि उसके कवर को धोकर दोनों को ही साफ रख सकते हैं।
चौथा तरीका
एक और आसान तरीका हेवी और बड़े कंबल को बिना पानी के साफ करने का। इसके लिए आप एक गीले कपड़े से कंबल पर जिस जगह पर दाग लगी है वहां पर हल्के हल्के हाथों से सफाई कर सकते हैं। इस उपाय को अपनाने से आपका हेवी कंबल आसानी से साफ हो जाएगा।