Budget 2023: केंद्रीय बजट 2023 की आधिकारिक घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Minister Nirmala Sitharaman) ने आज संसद में कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों और विभागों के लिए कई घोषणाओं के बीच मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में स्मार्टफोन के लिए विशेष घोषणा की है। स्मार्टफोन कंपनियों के साथ ही ग्राहकों को काफी बेनिफिट्स मिलने वाले हैं। यह जरूर अब कहा जा सकता है कि पहले के मुकाबले अब मोबाइल्स फोन्स काफी सस्ते हो जायेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि भारत में स्मार्टफोन का निर्माण बड़ा है। मंत्री ने आगे बताया कि जहां 2015 में मोबाइल फोन्स के उत्पादन 5.8 करोड़ यूनिट था, वो बढ़कर वित्त वर्ष में 31 करोड़ यूनिट पहुंच गया है।
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि भारत सरकार स्मार्टफोन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी पर छूट प्रदान करने वाली है। वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि सरकार कैमरा लेंस और बैटरी जैसे फीचर्स पर भी सीमा शुल्क में राहत देगी। घोषणाओं के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि अब साल 2023 में मोबाइल्स फ़ोन्स महंगे नहीं सस्ते होंगे। यानी अब यूजर्स को स्मार्टफोन खरीदने से पहले ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। अब लोग आराम से अपने बजट के मुताबिक दमदार फीचर्स वाले फोन को खरीद सकेंगे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
– इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। जो विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं की पुस्तकों तक पहुंच प्रदान करेगी।
– राज्यों को डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ भौतिक पुस्तकालय खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को लोन में छूट दिया जायेगा। आत्मनिर्भर बागवानी को 2200 करोड़ दिए जाएंगे।
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की जाएगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।
क्या हुआ महंगा?
– चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। यानि चांदी कुछ महंगी होगी।
– सिगरेट महंगी होगी।
– किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर बढ़ा टैक्स
-सिगरेट , शराब , छाता हुए महंगे।
-एक्स-रे मशीन हुआ महंगा