नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में अब सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। बच्चों से लेकर युवा और बूढ़े तक सुबह शाम अलाव जलाकर समय बितान को मजबूर हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में तो लोगों का जीना ही हराम हो गया है, क्योंकि बर्फबारी का दौर तेजी से बढ़ता जा रहा है।
हिमालयन हिस्सों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है, जिससे ठिठुरन बढ़ती जा रही है। देश के दक्षिणी राज्यों के कई हिस्सों में दिन में बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान काफी नीचे चल गया। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश ने जीना मुहाल कर दिया है, जिसके लेकर हर किसी के चेहरे पर निराशा दिख रही है।
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज धूप खिली रही, जिससे तापमान काफी ऊपर पहुंच गया। हरियाणा में भी धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इसे भी पढ़ेंः Pan Card बनवाने का ये होता है आसान तरीका, फटाफट हो जाता है काम
Post Office की इस शानदार स्कीम का मिलेगा फायदा. इस तरह किया जाएगा निवेश
- यहां बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, सोमवार को धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज जा सकती है। देश की राजधानी दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में मामूली बारिश होने की संभावना जताई गई है।
वहीं, मंगलवार से वीरवार तक दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 24 डिग्री के बीच दर्ज किये जाने की उम्मीद है।
इन हिस्सों में 25 जनवरी को हो सकती है बारिश
उत्तरी भारत के हिस्सों में इन दिनों बारिश की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कई दिनों से बादलों की आवाजाही का सिलसिला देखने को मिल रहा है। इस बीच उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जनवरी को गरज के साथ तेजी बारिश दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी।
वहीं, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 24 को कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पश्चिमी भारत में 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। आगामी 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। आगामी तीन दिन पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
आईएमडी के अनुसार, अफगानिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी रहने की संभावन जताई है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 23 जनवरी को हलकी से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि 24 से 26 जनवरी के बीच इन इलाकों में बारिश की तीव्रता देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं कड़ाके की धूप तो कुछ जगह बारिश दर्ज की जा रही है।