Mahindra Scorpio SUV: जब बात एसयूवी की होती है तो भारतीयों के कान खड़े हो जाते है। वैसे भी भी देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर का सबसे बड़ा शेयर एसयूवी सेगमेंट के पास है। हर महीने लाखों एसयूवी की बिक्री होती है। इसमें भी अगर बात करें महिंद्रा स्कार्पियो की तो इसकी दीवानगी एक अलग स्तर की है।
महिंद्रा स्कार्पियो पहली ऐसी एसयूवी थी जिसने एसयूवी सेगमेंट को भारत में स्थापित किया। इससे पहले भी टाटा सूमो, महिंद्रा बोलेरो जैसी कारें भारतीय बाजार में बिक रही थी। लेकिन महिंद्रा स्कार्पियो ने आकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। आज भी लोग इसे खरीदना काफी पसंद करते हैं। सिर्फ दिसंबर 2022 के महीने में महिंद्रा स्कार्पियो के 7 हजार से ज्यादा यूनिट की बिक्री हुई है। इसे खरीदने वालों की संख्या आज भी काफी ज्यादा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यह भी पढ़ें:-बाजार में होगी नई Honda Activa की एंट्री, मिलेंगे ऐसे फीचर्स की सभी कंपनियां होंगी दंग
यह उन लोगों की बात हो गई जो महिंद्रा स्कॉर्पियो एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। लेकिन भारत में एक बड़ा तबका ऐसा भी है जिसे स्कॉर्पियो पसंद तो है लेकिन बजट कम होने के कारण वह इसे खरीद नहीं पाता हैं। ऐसे लोगों के लिए आज का यह आर्टिकल काफी फायदेमंद साबित होगा। अगर आप बजट में महिंद्रा स्कार्पियो खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड एसयूवी खरीद सकते हैं। कई ऐसे वेबसाइट पर यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Carwale नाम की वेबसाइट पर 2016 मॉडल महिंद्रा स्कॉर्पियो S4 7.95 लाख रुपए में बिकने के लिए लिस्ट की गई है। यह एक डीजल एसयूवी है, जिसे अभी तक 62000 किलोमीटर चलाया जा चुका है। इसे दिल्ली के नंबर पर रजिस्टर करवाया गया है और इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
इसी वेबसाइट पर एक 2015 मॉडल महिंद्रा स्कार्पियो को बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत यहां पर ₹9 लाख रखी गई है। यह भी एक डीजल वेरिएंट है जिसे 85000 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाली इस दमदार एसयूवी को लखनऊ के लोकेशन पर बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-Maruti Suzuki ने मचाया ऐसा गर्दा कि खरीदने की मची होड़, पौने चार लाख वाली Alto 800 मात्र 54 हजार में घर लाएं
Carwale वेबसाइट पर ही 2016 मॉडल नई कंडीशन महिंद्रा स्कॉर्पियो 9.69 लाख रुपए की कीमत में बिकने के लिए लिस्ट हुई है। यह भी डीजल इंजन के साथ आती है। इस एसयूवी को अभी तक 74000 किलोमीटर चलाया जा चुका है और इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इस महिंद्रा स्कार्पियो को लखनऊ के लोकेशन पर बेचा जा रहा है।
Cars24 वेबसाइट पर 2016 मॉडल महिंद्रा स्कार्पियो को 9.74 लाख रुपए में बेचा जा रहा है। डीजल इंजन के साथ आने वाली इस एसयूवी में मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इससे युवी को दिल्ली के लोकेशन पर बेचा जा रहा है और इसे अभी तक 74539 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है।