Honda Activa H Smart: होंडा टू व्हीलर्स समय-समय पर ग्राहकों को तोहफा देते रहते हैं। इनकी गाड़ियां काफी बेहतरीन होती है। जहां 125 सीसी सेगमेंट में होंडा शाइन सबसे ज्यादा बिकती है वही स्कूटर में होंडा एक्टिवा का नाम सबसे आगे है। कंपनी आने वाले समय में कई नए टू व्हीलर्स को लॉन्च करने वाली है। इसमें होंडा एक्टिवा 7G (Honda Activa 7G) भी शामिल है। लेकिन इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने एक नई घोषणा कर दी है।
कंपनी 23 जनवरी को अपनी नई स्कूटर लॉन्च करने वाली है। यह नई स्कूटर होंडा एक्टिवा एच स्मार्ट (Honda Activa H Smart) होने वाला है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर होंडा एक्टिवा 6G (Honda Activa 6G) का टॉप एंड वेरिएंट होने वाला है। होंडा की बहुत पहले ही इस नए स्कूटर एच स्मार्ट का टीचर लांच किया था।
हालांकि कंपनी ने इस नए स्कूटर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन इसमें कहीं शानदार फीचर्स मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस स्कूटर में एंटी थेफ्ट सिस्टम के साथ अन्य कई फीचर्स दिए जाएंगे। भारतीय बाजार में उसका मुकाबला टीवीएस जूपिटर (TVS Jupiter) का हीरो मास्टरों (Hero Maestro) के साथ होगा।
यह भी पढ़ें:-Royal Enfield के बाद अब विश्व की 120 साल पुरानी कंपनी बनाएगी Electric Bike
पहले से ज्यादा स्मार्ट एयर हल्का होगा स्कूटर
रिपोर्ट की माने तो होंडा एक्टिवा एच स्मार्ट मॉडल अभी बिक रहे एक्टिवा 6G से हल्का होने वाला है। इसका वजन DLX वैरीअंट से करीब 1 किलो कम होगा। नए होंडा एक्टिवा एच स्मार्ट में नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसे पावरफुल बनाने के लिए पावरट्रेन में बदलाव किया जा सकता है। इसमें वही 110cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। लेकिन जहां यह पहले 7.68 बीएचपी का पावर जनरेट करता था वहीं अब यह 7.80 बीएचपी का पावर जनरेट करेगा।
यह भी पढ़ें:-Honda Activa 7G में होगा मोस्ट एडवांस AI, हाइब्रिड के साथ मिलेगा माइलेज का डबल डोज
नहीं हो पाएगी चोरी
हौंडा फीचर्स के मामले में अन्य स्कूटर से पीछे हैं। लेकिन कंपनी अपने प्रीमियम बाइक्स में होंडा एडमिशन सिक्योरिटी सिस्टम जैसे सिक्योरिटी फीचर्स ऑफर करती है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि नए एच स्मार्ट स्कूटर में एंटी थेफ्ट टेक्नोलॉजी दिया जाएगा। इसके कारण इसे चोरी करवाना चोरों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। होंडा एक्टिवा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है और इसके सिक्स जी वैरीअंट को साल 2020 में लॉन्च किया गया था।
उसके बाद से कंपनी स्किन फेसलिफ्ट को प्लान कर रही है। अब जाकर 2023 में इसके नए वेरिएंट 7G को लांच किया जाएगा। आपको बता दें कि नई एक्टिवा एच स्मार्ट सिक्स जी से महंगी होने वाली है। जहां होंडा एक्टिवा 6g (Honda Activa 6G) की कीमत ₹73360 से शुरू होकर ₹75860 तक जाती है। वहीं इस मॉडल (Honda Activa H Smart) की कीमत ₹75000 से शुरू होकर ₹80000 के बीच तक जाएगी। इसे 23 जनवरी को लांच किया जाएगा उसी दिन इसके सभी फीचर्स के बारे में जानकारी मिलने वाली है।
Honda टू व्हीलर्स का भारत के लिए काफी प्लान है। आने वाले समय में वह कई इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को लॉन्च करने वाली है। अभी फिलहाल टू व्हीलर सेगमेंट में होंडा काफी आगे है। लेकिन अगर कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर से बाइक लॉन्च नहीं किया तो यह आंकड़ा काफी हद तक बदल जाएगा। फिलहाल हर महीने हीरो स्प्लेंडर की तरह होंडा एक्टिवा की बिक्री हो रही है। होंडा शाइन 125cc भी बिक्री के मामले में काफी आगे है। ऐसे में देखना होगा कि कंपनी कब तक अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी।