नई दिल्ली : प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए काफी खास होता है। इस दौरान महिलाएं अपने बच्चों को लेकर काफी कुछ सपने देखती हैं। लेकिन आज के समय में कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में काफी परेशानी आती है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कई बार तो महिलाओं और बच्चों की जिंदगी पर भी खतरा मंडराने लगता है। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सेरोगेसी के जरिए माँ बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कई मेडिकल प्रॉब्लम थी जिसकी वजह से उन्होंने माँ बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले भी काफी एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी के दौरान गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा।
दीया मिर्जा (Dia Mirza)
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा भी इस लिस्ट में शामिल है उन्हें भी अपनी प्रेगनेंसी के पांचवें महीने में एपेंडक्टोमी नाम की बीमारी का सामना करना पड़ा था। इस वजह से उन पर और उनके बच्चे पर जान का खतरा मंडराने लगा था। इसी वजह से उन्हें छठे माह में ही अपने बच्चों को जन्म देना पड़ा।
यह भी पढ़े.. शेफाली जरीवाला ब्लैक बिकिनी पहन उड़ाए लोगों के होश, लोगों ने कहा इसने तो काटा लगा दिया…
Anupama19 January 2023: अनुपमा को लगी बा की बद्दुआ, छोटी की वजह से होगी अनुज की जिंदगी से बाहर
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachan)
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी प्रेग्नेंसी के दौरान कई सारे कम्प्लीकेशन का सामना कर चुकी हैं। इस अभिनेत्री को मां बनने के लिए आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन करवाना पड़ा था।
लारा दत्ता (Lara Dutta)
अभिनेत्री लारा दत्ता को भी प्रेगनेंसी के दौरान कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा थ। इस अभिनेत्री को डिलीवरी के लिए c-section का सहारा लेना पड़ा था।
फराह खान (Farah Khan)
बॉलीवुड की फिल्म निर्देशक फराह खान ने भी नॉर्मल तरीके से कई बार मां बनने की कोशिश की थी, लेकिन जब सभी रास्ते बंद हुए तो उन्होंने 43 की उम्र में आईवीएफ तकनीक का सहारा लेकर मां बनी। फराह खान तीन जुड़वाँ बच्चों की माँ हैं।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
शिल्पा शेट्टी पहली बार तो माँ बन गई थी लेकिन वह दूसरी बार माँ नहीं बन पा रही थी। इसीलिए उन्होंने दूसरी बार माँ बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया था। शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की माँ हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं।
बिपाशा बसु (Bipasha Basu)
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पिछले साल 2022 में एक बेटी को जन्म दिया है। लेकिन गर्भ धारण करने के लिए बिपाशा को भी काफी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा था। बिपाशा बसु अब अपनी बेटी के साथ खुश हैं।
करीना कपूर (Kareena Kapoor)
एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने भी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की गंभीर प्रॉब्लम्स का सामना किया था। यहां तक वह कई बार फिल्मों के सेट पर बेहोश तक हो जाया करती थीं। करीना अब दो बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। उनके दो बेटे हैं।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 37 साल की उम्र में मां बनीं थी। सोनम के लिए भी प्रेग्नेंसी का सफर आसान नहीं था। इस दौरान एक्ट्रेस को बार-बार चक्कर और उल्टियां आने जैसी समस्याएं हुईं। हालाँकि अब वह और उनका बच्चा स्वस्थ है।