First Solar Car: हम सभी को पता है कि ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में हमें भविष्य में आने वाली कारों की पहली झलक दिखाई जा रही है। जहां बड़ी कंपनियां अपनी भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों की झलक दिखा रही है। वही पुणे की के स्टार्टअप Vayve Mobility ने सबसे अलग कुछ नया लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार पेश किया है। यह एक 3 सीटर कार है जिसमें दो युवा और एक बच्चा बैठ सकता है। इस कार्य को पूर्ण चार्ज होने में 45 मिनट का समय लगता है और इसके बाद यह 250 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है।
यह एक बैटरी कार है जिसमें सिंगल डोर ऑप्शन दिया गया है।साइज में यह टाटा नैनो जैसी है और डिजाइन में यह पुरानी मारुति 800 के जैसे लगती है। लेकिन इस कार की दिलचस्प बात यह है कि इसमें सोलर पैनल का ऑप्शन दिया गया है। इसे कार के छत पर फिट किया जाएगा जिससे कार धूप की सहायता से चार्ज हो जाएगी। इसे चार्ज करने के लिए आपको धूप की रोशनी में खड़ा करना होगा।
फिलहाल यहां पेश हुई यह कार एक प्रोटोटाइप है और इसका परीक्षण किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इसे साल 2024 की शुरुआत में लांच किया जाएगा। इस मिनी कार में 6 किलोवाट आवर का लिक्विड कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह मोटर 16 एचपी का पावर और 40 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसका बैटरी पैक 14 किलोवाट आवर का है और इसे चार्ज करने के बाद यह 250 किलोमीटर का रेंज देती है। इसे चार्ज करने के लिए 15 एंपियर के आउटपुट वाले सॉकेट की में लगाया जा सकता है।
हमारे घर में मौजूद सॉकेट से आप इसे 4 घंटे में चार्ज कर सकते है। कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम के जरिए आप इसे सिर्फ 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते है। इस कार में आगे की तरफ सिंगल सीट और पीछे की तरफ 2 लोगों के बैठने लायक जगह दी गई है। इस कार में आपको अच्छी कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। इसमें एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट भी दिया गया है। फिलहाल वाईवे मोबिलिटी अगले साल पुणे और बेंगलुरु में टीवी की बिक्री को शुरू करने वाली है और आने वाले समय में इसकी कीमतों का खुलासा भी किया जाएगा।
अमेरिका में छाई Solar Car
अमेरिका में Lightyear 0 नाम की इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग काफी तेजी से हो रही है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बात कर इसकी कीमत की तो यह 2 करोड़ भारतीय रुपए में बिक रही है। इसकी डिलीवरी अब कुछ ही दिनों में शुरू कर दी जाएगी। यह कार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है और सिंगल चार्ज में 625 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है।
सोलर पावर से चार्ज होकर या 70 किलोमीटर से ज्यादा कर रेंज देने वाली एकमात्र कार है। इसके साथ ही कंपनी इसे यूके जैसे बड़े मार्केट में भी बेचने वाली है। इस कार में 60 किलो वाट का बैटरी पैक दिया गया है जो 174 हॉर्स पावर जनरेट करता है।