नई दिल्लीः मोदी सरकार जल्द ही केद्रीय कर्मचारियों के लिए अब खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इस बीच अगर आपके घर में भी कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। सरकार इस महीने के आखिर में एक नहीं बल्कि दो-दो तगड़े गिफ्ट देने जा रही है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर रौनक दिख रही है।
माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ डीए एरियर का पैसा भी खाते में डाला जा सकता है। यह रकम केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में जनवरी के आखिर तक ट्रांसफर की जा सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इससे कर्मचारियों को डबल फायदा देखने को मिलेगा।
सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह बड़ा दावा किया जा रहा है। इसकी वजह कि कर्मचारियों के संगठन काफी दिनों से डीए बढ़ाने और पैसा डालने की मांग कर रहे हैं, जिसपर मुहर लगना तय मानी जा रही है।
- डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी
मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बादल सैलरी में बढ़ोतरी होने तो माना जा रहा है। डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी की बाद यह 42 प्रतिशत हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है, जिससे हर कोई खुश दिखाई दे रहा है।
कुछ गवर्नमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में डीए बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। इसका फायदा करीब सवा करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगा। इससे पहले भी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, जो इजाफे के बाद 38 प्रतिशत हो गया था। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों का डीए सालभर में दो बार बढ़ाती है, जिसकी दरें जुलाई और जनवरी से लागू मानी जाती हैं।
- डीए एरियर का पैसा भी जल्द आएगा अकाउंट में
मोदी सरकार ने कोरोना वायरस संकट में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए एरियर का 18 महीने का पैसा नहीं दिया था। इसकी वजह सरकार ने कोरोना संक्रमण ही बताया थ। इसके बाद से केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन लगातार डीए एरियर खाते में डालने की मांग कर रहे हैं, जिसपर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक फैसला तो नहीं लिया गया है।
अब माना जा रहा है कि सरकार आम बजट सत्र से पहले डीए एरियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। अगर सरकार 18 महीने का डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को देती है तो फिर बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है। इसमें लेवल 1 के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से भी ज्यादा का फायदा देखने को मिलेगा, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
- फिटमेंट फैक्टर में भी होगी बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एक और बड़ा फायदा देने जा रही है, जिसकी चर्चा भी तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर में सरकार की ओर से बड़ी बढ़ोतरी की जा स कती है। अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया जाता है तो फिर बेसिक सैलरी में इजाफा होने बिल्कुल तय माना जा रहा है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार किसी भी दिन यह ऐलान कर सकती है।