नई दिल्ली : बॉलीवुड Bollywood और बॉलीवुड की एक्ट्रेस हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां हर कोई चकाचौंध में नजर आता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के बारे में। रकुल प्रीत सिंह बहुत ही टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। रकुल प्रीत सिंह जितनी खूबसूरत नजर आती हैं उतनी ही वह मासूम भी नजर आती है। रकुल प्रीत सिंह की फैन फॉलोइंग के बारे में बात करें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। रकुल प्रीत सिंह अक्सर ही अपनी हॉटनेस से भरी हुई तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। उनके चाहने वाले लगातार उनकी तस्वीरों को देखते रहते हैं और लाइक करते हैं।
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड में भी काफी सक्रिय रहती है। रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की काफी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस अभिनेत्री ने अल्लू अर्जुन के साथ-साथ रामचरण , जूनियर एनटीआर जैसे बड़े-बड़े साउथ अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की है। इन फिल्मों में न सिर्फ उनकी खूबसूरती पसंद की जाती है, बल्कि उनकी एक्टिंग भी काफी सराही जाती है।
View this post on Instagram
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) एक टैलेंटेड अभिनेत्री है। रकुल फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती है। वह अपनी फिटनेस की फोटोज सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। अब हाल ही में रकुल प्रीत सिंह को एक रेस्टोरेंट के बाहर पेपराजी द्वारा कैप्चर किया गया। रकुल प्रीत सिंह दौरान अपने साथ एक छाता लिए हुए थी। रकुल प्रीत सिंह जैसे ही तस्वीर के लिए पोज देती है उनका छाता हवा में उड़ जाता है और वह उसे संभालते हुए नजर आती हैं। हालांकि इस दौरान रकुल प्रीत सिंह के चेहरे पर जरा भी एटीट्यूड नजर नहीं आता है। उनके इसी फैक्टर का हर कोई दीवाना है। उनके कई फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नज़र आ रहे हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने साल 2009 में एक कन्नड़ फिल्म Anitha के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। रकुल प्रीत सिंह को आज उनकी तमाम हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। रकुल प्रीत सिंह को उनकी पहली ही फिल्म के लिए क्रिटिकली अक्लेम अवॉर्ड मिल गया। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया हैं। यारियां और अय्यारी जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं रकुल प्रीत सिंह को हिंदी फिल्मों में पहला बड़ा ब्रेक मिला अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के जरिए। यह फिल्म हिट रही और इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का साथ नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि आखरी बार एक्ट्रेस जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ मुख्य किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म में वो एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई दी थी। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म छतरीवाली में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एक कंडोम टेस्टर की भूमिका ने नजर आने वाली हैं।