नई दिल्ली : बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में करीना कपूर खान का नाम भी शामिल होता है। करीना कपूर खान पिछले काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है और लगातार फिल्में किए जा रही है। इतने सालों से काम करते हुए करीना कपूर खान ने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी अर्जित कर ली है। करीना कपूर आम लोगों के साथ ही कई सेलिब्रिटी का भी क्रश रही है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान सैफ अली खान से पहले शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन क्या आपको पता है करीना कपूर खान का क्रश कौन है। एक बार करीना कपूर से इस बारे में सवाल किया गया था।
इस सवाल के जवाब में करीना ने ना तो शाहिद का नाम लिया, ना अपने पति सैफ अली खान का। एक रियलिटी शो के दौरान करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने जब पहली बार आशिकी फिल्म देखी थी तो वह राहुल रॉय की दीवानी बन चुकी थी। उनका सबसे पहला क्रश राहुल रॉय ही थे। करीना बताती है कि उन्होंने यह फिल्म एक नहीं 8 बार देखी थी। आपको बता दें कि आशिकी में राहुल रॉय के साथ अनु अग्रवाल लीड रोल में थी। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आशिकी ना सिर्फ अपनी कहानी बल्कि दिल छू लेने वाले गीतों की वजह से भी यह फिल्म ऑल टाइम फेवरेट बनी थी। हालांकि इस फिल्म के बाद राहुल रॉय और अनु अग्रवाल का जादू नहीं चल सका। आज दोनों ही फिल्मी दुनिया से काफी दूर है।
View this post on Instagram
वहीं करीना कपूर खान के बारे में बात करें तो करीना कपूर ने वर्ष 2000 में रिफ्यूजी फिल्म से डेब्यू किया था। करीना कपूर की फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी। हालांकि उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को काफी लोगों ने नोटिस किया था।