नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा वैसे तो अपने हॉट लुक और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मगर इन दिनों वह अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपने पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशन काफी सुर्खियों में रहता हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में गिने जाते हैं।
यह दोनों ही साथ में नजर आते हैं। इन दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है लेकिन वह कहते हैं ना प्यार अंधा होता है। कुछ ऐसा ही इन दोनों के साथ में भी है । अक्सर ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ तस्वीर लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में यह कपल नए साल का जश्न मना रहा है। नए साल का जश्न मनाते हुए इस कपल ने एक और रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इनकी जो नई तस्वीर सामने आई है उसमें देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान एक दूसरे की बाहों में लिपटे हुए हैं। और अर्जुन कपूर ब्लैक एंड वाइट मोड में अपने हाथों से सेल्फी ले रहे हैं।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है और साथ ही एक शानदार सा कैप्शन दिया है। ‘हेल्ल 2023…लव एन लाइट’। आपको बता दें कि मलाइका ने जैसे ही इन तस्वीरों को शेयर किया है इंटरनेट पर उनके चाहने वालों ने उन्हें नया साल विश करते हुए धड़ाधड़ लाइक किए हैं। अब उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों राजस्थान में अपने नए साल का जश्न मना रहे हैं। बीते साल मतलब 2022 के आखिरी दिनों में अर्जुन कपूर ने राजस्थान के एक फाइव स्टार होटल से तस्वीरें शेयर की थी। खबरे है कि इस साल ये दोनों शादी कर सकते हैं।