Lucky Plants: पेड़-पौधों का वास्तु शास्त्र में खास महत्व माना गया है। घर के अंदर या आसपास प्लांट्स लगाने से वातावरण काफी अच्छा रहता है। इसके साथ ही चारों तरफ हरियाली भी छाई रहती है। कहा जाता है कि घर की तरक्की और सुख-समृद्धि लाने में इनका बहुत ही अहम भूमिका होता है। लेकिन, पेड़ – पौधों को लगाने से पहले हमें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। यदि आप लकी प्लांट्स को भी गलत दिशा में लगाते हैं, तो इसका आपके जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
ऐसी मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से कभी रुपये-पैसे की किल्लत नहीं रहती है. ऐसे घरों में हमेशा अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं। लेकिन, आज हम यहां आपको कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मनी प्लांट से भी ज्यादा अच्छा माना गया है। कहते हैं कि इन पौधों को घर में लगाने से आपको जीवन में खूब तरक्की मिलती है।
तो आईये डालते हैं एक नजर…
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
अनार का पेड़
घर में अनार का पेड़ लगाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर के आग्नेय दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनीं रहती है। अनार हमारे शरीर के लिए भी काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है।
आंवला का पेड़
वैसे तो आंवला स्वास्थय संबंधी कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है। लेकिन, इस पौधे को वास्तु में भी काफी अच्छा बताया गया है। कहते हैं कि इस पौधे को घर में लगाने से खूब तरक्की मिलती है। घर की उत्तर या पूर्व दिशा में आंवले का पौधा लगाना शुभ माना गया है। इसकी रोजाना पूजा करने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
अशोक का पेड़
ज्यादातर लोग अपने घरों में अशोक का पेड़ लगाते हैं। वास्तु में भी इस पौधे को काफी अच्छा बताया गया है। कहते हैं कि इस पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है। इस पेड़ को हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)