IPL: आईपीएल IPL में खिलाड़ियों के ऊपर करोड़ों रुपए की बारिश होती है कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है, बड़े-बड़े खिलाड़ियों का सपना आईपीएल में खेलने का ही होता है। अब रोहित शर्मा Rohit Sharma ने आईपीएल में कमाई के मामले में सब लोगों को पीछे छोड़ दिया है और वह आईपीएल IPL में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित शर्मा सबसे आगे
हाल ही में कोच्चि में आईपीएल का मिनी ऑक्शन IPL Mini Auction हुआ था। जिसमें कई खिलाड़ी करोड़पति बने थे तो कई लखपति बने थे पर मुंबई इंडियंस Mumbai Indians के कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma आईपीएल में कमाई के मामले में बाकी सब से बेहद आगे निकल गए हैं। यहां तक कि उन्होंने धोनी Dhoni और विराट कोहली Virat Kohli को तक बहुत पीछे छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस Mumbai Indians के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल से अब तक 178.6 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो कि बाकी किसी भी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही रोहित शर्मा Rohit Sharma आईपीएल IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
दूसरे नंबर पर धोनी
आईपीएल IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में दूसरे नंबर पर थाला यानी के महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni है। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और आगामी सीजन में भी वही चेन्नई Chennai Super Kings की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स CSK के साथ जुड़े हुए हैं। आईपीएल के शुरुआती सीजन में धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी बिके थे, वहीं धोनी ने अब तक आईपीएल से कुल 176.8 करोड़ रुपए कमाए हैं जो कि रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा है। यानी धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
कोहली तीसरे नंबर पर
आईपीएल IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में आरसीबी RCB के पूर्व कप्तान और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली Virat Kohli तीसरे नंबर पर है। कमाई के मामले में वह धोनी और रोहित शर्मा से पीछे छूट गए हैं। विराट कोहली Virat Kohli शुरुआत से ही आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं। विराट कोहली ने अब तक आईपीएल से 173.2 करोड़ रुपए कमाए हैं इस हिसाब से वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाले तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं।
यह तीनों ही खिलाड़ी आपको आगामी आईपीएल IPL 2023 सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। जहां महेंद्र सिंह धोनी Dhoni चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings की कमान संभालेंगे तो मुंबई इंडियंस Mumbai Indians की कप्तानी रोहित शर्मा Rohit Sharma करेंगे वहीं विराट कोहली Virat Kohli एक बल्लेबाज के तौर पर आरसीबी Royal challengers Bangalore की तरफ से खेलेंगे।