Mahindra Bolero 2023: महिंद्रा जल्दी भारतीय बाजार में अपनी नई बोलेरो लॉन्च करने वाली है। इसके लॉन्च से अर्टिगा और टोयोटा इनोवा को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। महिंद्रा बोलेरो हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। यहां की सड़के शहर के मुकाबले काफी खराब है और महिंद्रा बोलेरो इन सड़कों के लिए सबसे उपयोगी गाड़ी है।
हाल ही में कंपनी ने अपनी कई नई एसयूवी को लॉन्च किया है। इसके बाद लाखों लोगों का अनुमान है कि अगले साल के शुरुआत में ही महिंद्रा बोलेरो की बुकिंग स्टार्ट कर दी जाएगी। महिंद्रा बोलेरो पूरी तरीके से तैयार है, इसकी कई बार टेस्टिंग भी हो चुकी है। अब बस इसके लांच का सभी को इंतजार है। नवंबर 2022 में महिंद्रा बोलेरो कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही थी। 2021 में इसके 5442 यूनिट बेचे गए थे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
वही 1 साल बाद यानी कि नवंबर 2022 में इसकी बिक्री 2500 से बढ़कर 7984 यूनिट की हो गई थी। महिंद्रा बोलेरो सेवन सीटर ऑप्शन में आएगी। यह एसयूवी 3995 मिलीमीटर लंबी, 1745 मिली मीटर चौड़ी और 1880 मिली मीटर ऊंची होने वाली है। इसके नए वेरिएंट में हैलोजन फॉग लैंप, रियर वाइपर और वॉशर, सीट बेल्ट अलर्ट सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग, 7 इंच का इन्फोटेनमेंट डिस्पले, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
इस बार इस में महिंद्रा का नया लोगो देखने को मिलने वाला है। यह महिंद्रा की एंट्री लेवल एसयूवी होगी जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाएगा। इसमें 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 3600 आरपीएम पर 76 पीएस का पावर और 2200 आरपीएम पर 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। नई महिंद्रा बोलेरो 2023 की कीमत 8 लाख से 10 लाख रुपए के बीच होने वाली है।