नई दिल्ली। सर्दी का मौसम उत्तर भारत के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी शुरू हो चुका है, ऐसे में बहुत से लोगों को मौसमी सर्दी जुखाम या गले में खराश की समस्या भी हो रही है। बदलते मौसम के कारण बीमारी का होना बहुत आम है, मौसम के अलावा प्रदूषण भी तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण आपको यह समस्या हो सकती है।
ऐसे में आप अपने सर्दी को राहत पाने के लिए देसी सूप ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको आपके सर्दी जुकाम से राहत दिलाने के लिए देसी सूप बनाने की विधि बताएंगे। यह सूप बनाने में बहुत आसान और कम समय में बन जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और सामग्री
गार्लिक सूप बनाने के लिए सामग्री
लहसुन, अदरक, दालचीनी, कालीमिर्च, धनिया पाउडर, हरा, धनिया, जीरा, हींग, काली मिर्च का पाउडर।
गार्लिक सूप कैसे बनाएं
गार्लिक सूप बनाने के लिए आपको 7 से 8 लहसुन की कलियां चाहिए।
इसे छीलकर धो लें बाद में तीन गिलास पानी ले इसमें आप पिसा हुआ लहसुन डालकर एक अदरक का टुकड़ा, काली मिर्च, दालचीनी डाले सभी को पकने के लिए छोड़ दें। अब इन चीजों को पीसकर पानी में डालें अभी इसे और समय के लिए पकने दें। अब इसमें नमक मिलाएं अच्छे से जब यह पक जाए तब सभी चीजों की महक आने लगेगी, तब इसे कैसे उतार दें और इसे छानकर पी सकते हैं।
हरा धनिया और काली मिर्च का पाउडर ऊपर से डालें और गरमा-गरम सर्विंग ग्लास की मदद से सर्व करें, आपको अगर घी का स्वाद पसंद है तो आप इसमें जीरा और हींग से तड़का भी लगा सकते हैं। सूप का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। यह सूप स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है, जिसे आप किसी भी व्यक्ति को पिला सकते हैं। उसे नुकसान नहीं होगा आपको अगर बच्चे को इस रूप को भी लाना है तो उन्हें बहुत कम मात्रा में यह सूप देना चाहिए नहीं तो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।