Video: आईपीएल से पहले धोनी ने बल्ले से मचाई तबाही, कूट दिया ऐसा शॉट कि रह जाएंगे हैरान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत में एक बार फिर आईपीएल के अगले सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला 22 मार्च से खेला जाना है। आईपीएल के इस सत्र का आखिरी मैच 26 मई को खेला जाना है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभी खिलाड़ियों की नजरें अब आगामी सीजन पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैप्टन कूल नेट्स प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। साथ ही नेट्स में आसानी से बड़े शॉट्स लगाने का काम कर रहे हैं। यह शॉट्स देख हर किसी फैंस का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला शानदार आग उगल सकता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

आईपीएल से पहले सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक रूप से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि इस वीडियो में कैप्टन कूल काफी फिट दिख रहे हैं।

क्रिकेट फैंस का कहना है कि इस सीजन महेन्द्र सिंह धोनी विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी आफत बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट्स कर अपनी-अपनी राय राय दे रहे हैं। आईपीएल 2024 सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर नजर आएगी।

वैसे भी चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया था। अभी तक सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली भी सीएसके है। बहरहाल, इस बार अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में एक हैं।

अब तक कैप्टन कूल की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। महज रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल

आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू होने जा रहा है, जिस पर सभी खिलाड़ियों की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार भी आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी रौनक झलक रही है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App