Monsoon Forecast: IMD की लेटेस्ट भविष्वाणी, सर के ऊपर कड़केगी आकाशीय बिजली, अगले 3 दिन इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Update Today) बार-बार बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों में इस समय बारिश और बर्फबारी (IMD Alert Rainfall) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ तेज धूप निकलने से देश के कुछ राज्यों के अधिकतम तापमान में वृद्धि भी देखने को मिली है।

हालांकि पहाड़ी इलाकों में इस समय ठंडी हवाओं की वजह से रात में सर्दी महसूस हो रही है। उत्तर भारत के अधिकत्तर इलाकों में अब सर्दी का प्रकोप कम होने लगा है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में यूपी, पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश को लेकर संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटे में ओडिशा में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 11 से 14 मार्च तक छिटपुट बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मैदानी इलाकों में भी छिटपुट बारिश की आशंका जताई गई है। अगले 2 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में गर्म मौसम रह सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) में 12 मार्च तक आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली में 13 मार्च को हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

नवीनतम मौसम पूर्वानुमान में कहा कि 11-14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, मौसम विभाग ने 12-14 मार्च तक आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश को लेकर भी चेतवानी जारी कर दी है।

आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल सहित देश के दक्षिणी हिस्से में गर्म और आर्द्र स्थिति बने रहने की सम्भावन जताई गई है।

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 11-14 मार्च तक हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। 13 मार्च को आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में 10-12 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में 11-12 मार्च को छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 13-14 मार्च को छिटपुट से लेकर आंधी और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App