शुक्रवार के दिन करें ये काम, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Avatar photo

By

Santy

शुक्रवार (Friday) का दिन खास होता है। अधिकांश लोग इससे अनजान होते हैं लेकिन आपको बता दें कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह दिन सबसे खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के लिए समर्पित माना गया है। यह भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर लक्ष्मी जी (Lakshmi Mata) की कृपा बरसती है उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। लक्ष्मी जी की आराधना के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है।

लक्ष्मी जी की कृपा इस तरह प्राप्त करें

आप भी लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। शुक्रवार को सुबह उठते ही मां लक्ष्मी को प्राणाम करें। इसके बाद स्नान करने के बाद स्वच्छ सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। दिन के हिसाब से कपड़े का भी विशेष महत्व होता है। इसके बाद श्रीयंत्र व मां लक्ष्मी के चित्र या मूर्ति के समक्ष खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। यह लक्ष्मी जी का दिन होता है। इस दिन चीनी या फिर चांदी का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन जमीन, घर या फिर कोई भी इससे संबंधित कार्य नहीं करना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • लक्ष्मी जी का वास वहीं होता है जहां स्वच्छता हो। ऐसे में आप अपने घर के आस-पास हमेशा साफ-सुथरा रखें।
  • शुक्रवार के दिन विशेष रूप से घर की साफ-सफाई करना चाहिए। तभी मां लक्ष्मी आपके घर में वास करती हैं।
  • शुक्रवार के दिन व्यक्तिगत सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। तभी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App