नई दिल्ली। भोजपुरी गाने आये दिन सोशल मीडिया (Nirahua Bhojpuri Song) पर वायरल होते हुए देखने को मिल ही जाते हैं। खासकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के सॉन्ग दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किये जाते हैं। निरहुआ के चाहने वाले आपको दुनियाभर में देखने को मिल जायेंगे।
निरहुआ के गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ जब भी स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो बवाल मचा देते हैं।
स्मृति सिन्हा संग निरहुआ ने किया रोमांस
वैसे तो निरहुआ की जोड़ी को मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इसी बीच निरहुआ का एक और पुराना गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ नहीं बल्कि स्मृति सिन्हा संग ठुमके और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने को देखकर ही कहा जा सकता है यह काफी ही पुराना सॉन्ग है। भोजपुरी गाना ‘सिक्सर सटाके झार देब जवानी’ (Sixer Satake Jhar Deb Tohar Jawani) एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और स्मृति सिन्हा की केमिस्ट्री बहुत ही ज्यादा पसंद की जा रही है।
दोनों स्टार्स ने लगाए जबरदस्त ठुमके
गाने को पवन सिंह और कल्पना ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। जबकि गाने को म्यूजिक से सजाया है Avinash ja Ghunghru ने। गाने को फिल्माया गया दिनेश लाल यादव निरहुआ और स्मृति सिन्हा पर है।
यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘Doodh Ka Karz’ से लिया गया है। फिल्म में Dinesh Lal Yadav, Khesari Lal Yadav & Amarpali Dubey, Smriti Sinha अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है, जिसे खबर लिखें जाने तक 4,570,398 से अधिक बार देखा जा चुका है।