Vastu Dosh: हमारे शास्त्रों में शंख को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान शंख बजाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार भी शंख को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
अगर आप अपने घर से वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में शंख रखें। साथ ही प्रतिदिन नियमित रूप से शंख बजाएं।
शंख घर में सौभाग्य लाता है। शंख को बहुत पवित्र माना जाता है। इसकी ध्वनि से घर में पवित्रता आती है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है और सकारात्मकता का वास होता है।
शंख में जल या चावल या गंगा घर रखकर रखें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
हिंदू धर्मग्रंथों की मानें तो शंख को देवी लक्ष्मी का भाई बताया गया है। क्योंकि शंख की उत्पत्ति देवी लक्ष्मी के समान हुई है। शंख की गिनती समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।