Vastu Tips: रोजाना जीवन में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं आएगी कोई भी परेशान

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu Tips:वास्तु शास्त्र में न सिर्फ निर्माण को लेकर बल्कि हर चीज के रख-रखाव को लेकर भी सही दिशा-निर्देश और नियम दिए गए हैं। यदि वास्तु पर ध्यान न दिया जाए तो उस स्थान पर वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है, जिससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है।

नकारात्मकता बढ़ने का मतलब है जीवन में परेशानियां बढ़ना। इसलिए वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है। वास्तु में कुछ सरल लेकिन महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।

अगर रोजमर्रा की जिंदगी में इन बातों का ध्यान रखा जाए तो परिवार में प्यार बना रहता है और आपकी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। जानिए इसके बारे में.

1. वास्तु के अनुसार सप्ताह में एक बार कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाना चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।

2. रोटी सेंकने से पहले तवे पर दूध छिड़कना चाहिए. मान्यता है कि इससे पारिवारिक कलह दूर होते हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

3. वास्तु के अनुसार तुलसी को घर की पूर्व दिशा में या मंदिर के पास लगाना चाहिए और हर गुरुवार को जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर तुलसी को अर्पित करना चाहिए। इससे आपके घर से अशांति दूर हो जाती है।

4. घर के लिविंग रूम में साधु-महात्माओं की आशीर्वाद देती हुई तस्वीरें लगानी चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उन्नति होती है।

5. घर में टूटी हुई वस्तुएं, कांच और मुरझाए हुए फूल बिल्कुल भी नहीं रखने चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

6. वास्तु के अनुसार घर में हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए। ये सकारात्मकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। हरे पौधे विशेषकर दक्षिण-पूर्व कोने में रखने चाहिए।

6. ध्यान रखें कि फर्नीचर के किनारे नुकीले न हों। वास्तु के अनुसार गोल किनारों वाला फर्नीचर शुभ होता है और फर्नीचर हमेशा कमरे के आकार के अनुसार ही लेना चाहिए।

7. घर के पूर्व, उत्तर और ब्रह्म स्थान को हल्का और खाली रखते हुए भारी निर्माण और भारी वस्तुओं को दक्षिण दिशा में रखना बेहतर होता है।

8. घर में सरसों के तेल के दीपक में लौंग रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

9. आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और पूर्व दिशा की सभी खिड़कियां और दरवाजे खोल देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App