खिलाड़ी ने पहले दिया शादी का लालच, फिर महिला के साथ किया रेप, अब पीड़िता ने कराया केस

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Player Varun Kumar Rape Case भारत के हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाया है, जिससे उनकी मुसीबत बढ़ती जा रही हैं। एक महिला ने उनके ऊपर शादा का झांसा देकर रेप करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके साथ ही वरुण पर पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की है। वरुण ओलंप‍िक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। हॉकी खिलाड़ी पर आरोप लगाने वाली पीड़‍ित महिला वर्तमान में एक एयरलाइन स्टाफ के रूप में कार्यरत है। अब इस मामले में खिलाड़ी की कभी भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।

महिला ने कराई एफआईआर दर्ज 

पुलिस थाना में महिला ने एफआईआर में दावा किया है कि वह 17 साल की थी, तब वो 2018 में अर्जुन पुरस्कार विजेता वरुण कुमार के संपर्क में आई थी। वरुण बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण में प्रशिक्षण ले रहा था। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि वरुण कुमार ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क किया और मिलने पर जोर दिया है।

इसके साथ ही वह उसे मिलने के लिए मैसेज करता रहा। उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने अपने दोस्तों से भी उसे मिलने के लिए मनाने को कहा। उससे मिली तो उसने उसके प्रति अपनी पसंद का इजहार किया, फ‍िर वे दोस्त बन गए और र‍िलेशनश‍िप में आ गए।

फिर जुलाई 2019 में वरुण ने भविष्य के बारे में बात करने के बहाने बेंगलुरु के जयनगर के एक होटल में बुलाया था। यह जानते हुए भी कि मह‍िला उस समय नाबालिग है और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़‍ित महिला ने जब विरोध किया, लेकिन उसने अपने रिश्ता निभाता हुए उससे शादी करने का वादा किया।

एफआईआर में पीड़ित महिला ने दावा किया कि उस पर शादी के बहाने उसके साथ पांच साल के लंबे रिश्ते के दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाने काकाम किया था। इसके बाद वरुण ने खुद को पीड़‍िता से दूर करना शुरू कर दिया। उसके कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया।

महिला बताया कि वरुण ने पीड़‍िता को धमकी भी दी कि अगर उसने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। अब यह मामला अब पुलिस की निगरानी में है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App