Virat Kohli Birthday: विराट कोहली का आज यानी कि 5 नवंबर को जन्मदिन है। आज वह 34 साल के हो गए हैं। आज के समय में विराट कोहली क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा नाम है। विराट कोहली क्रिकेट के साथ कई बिजनेस भी करते हैं।
इसीलिए वह दुनिया के अमीर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। क्रिकेट की ही बात करें तो वह महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर के बाद तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर है। विराट कोहली को गाड़ियों का बहुत शौख है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके द्वारा खरीदी गई और गिफ्ट की गई कुछ गाड़ियों के बारे में बताएंगे। इसमें महंगी से लेकर सस्ती गाड़ी तक सभी शामिल है। जहां इनमें से कुछ कारों को खरीदने का सपना हर भारतीय देखता है वहीं विराट कोहली इन सब के मालिक हैं।
यह भी पढ़ें:-Road Accident: बाइक को 1 Km तक घसीटती रही कार, फिर बाइकर्स के ग्रुप ने किया ये काम
Renault Duster
यूरोपियन कार मेकर कंपनी रेनॉल्ट की सबसे बेहतरीन कार Renault Duster विराट कोहली के गैरेज की शोभा बढ़ाती है। उन्हें यह 2012 में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरष्कार रूप में दिया गया था। फिलहाल इसे भारत में डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है लेकिन जल्द ही इसे नए लुक में लांच किया जाएगा। हालांकि उस समय इस कार की कीमत 9 लाख से लेकर 14 लाख के बीच थी।
Toyota Fortuner
जापानी कार मेकर कंपनी टोयोटा ने अपनी बेस्ट एसयूवी Toyota Fortuner विराट कोहली को गिफ्ट की थी। आज कई भारतीय इस कार को खरीदने का सपना देखते हैं लेकिन यह विराट कोहली के गैरेज की शोभा बढ़ाती है। इसकी कीमत 39 लाख से शुरू होकर 44 लाख तक जाती है।
Audi
विराट कोहली के पास सबसे ज्यादा ऑडी की गाड़ी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत में विराट कोहली ऑडी के ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके पास Audi Q7, Audi A8L, Audi W12, Audi Quattro और Audi R8 LMX हैं। इनमे से Audi R8 LMX सबसे महंगी कार है जिसकी कीमत 3 करोड़ के आस पास है।
Lamborgini
विराट कोहली के पास लग्जरियस कार के साथ स्पोर्ट्स कार भी है। उनके पास भारतीय युवाओं द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लंबोर्गिनी है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 1.55 करोड़ रुपए है। कई बार कोहली को इस कार में देखा जाता है।
Bentley Continental GT
बेंटले के लग्जरियस सेडन कॉन्टिनेंटल जीटी विराट कोहली के गैराज सबसे महंगी कारों में से एक है। हालांकि यह एक सेकेंड हैंड कार है लेकिन भारतीय बाजार में इसकी कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए के बीच है। जब भी लोगों को पता चलता है कि यह एक सेकेंड हैंड कार है तो सभी को काफी हैरानी होती है। लेकिन बेंटले की सेकंड हैंड कार भी करोड़ों की होती है।