नई दिल्ली। नया साथ अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। बीते दिनों से नए साल (New Year 2024) की शुरुआत हो गई है। साल शुरू होते ही एलपीजी के दामों में कटौती (LPG Price Cut) देखने के मिली है, जिससे लोगों के चेहरे खुशी से झूम उठे हैं।
गैस सिलिंडर की खपत त्यौहार पर कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। लोग फेस्टिवल के समय में तरह – तरह के पकवान बनाते हैं। नई दिल्ली में, होटल और रेस्तरां जैसे विभिन्न जगहों में उपयोग किए जाने वाले सिलेंडर की कीमत अब 1,757 रुपये से कम होकर 1,755.50 रुपये हो गई है।
1 जनवरी 2024 से LPG Cylinder के दाम घटाए गए हैं। घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर लोगों को राहत देते हुए कीमतों में मामूली कटौती की है। 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक कटौती देखने को मिली है।
यहां जानिए भारत के विभिन्न शहरों में क्या चल रही कीमतें
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये हो गई है। पहले गैस सिलिंडर की कीमत 1757 रुपये थी।
मुंबई में पहले गैस सिलेंडर का दाम 1710 रुपये था, जो अब 1708.50 रुपये तक पहुंच गया है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत अब 1868.50 रुपये की जगह 1869 रुपये में मिल रहा है।
शहर | 19 किलो वाले सिलेंडर कीमत (रुपये) | पिछली कीमत (रुपये) |
---|---|---|
दिल्ली | 1755.50 | 1757 |
मुंबई | 1708.50 | 1710 |
चेन्नई | 1924.50 | 1929 |
कोलकाता | 1869 | 1868.50 |
घरेलू एलपीजी सिलेंडर का क्या है दाम?
14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसकी कीमतों में आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को बदलाव देखने को मिला था।
राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902 रुपये और चेन्नई में 918 रुपये है।
शहर | कीमत (रुपये) |
---|---|
दिल्ली | 903 |
मुंबई | 902 |
चेन्नई | 918 |
कोलकाता | 929 |