नई दिल्लीः भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप चल रहा है, जिसके धूम देश ही नहीं दुनिया में सुनाई दे रही है। देश के और विदेशों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की निगाह भी इसी वर्ल्ड कप टिकी हैं। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि उसकी मेजबानी में खेला जा रहा है।
साल 2011 में भारत ने अपनी मेजबानी में विश्व कप जीतकर 28 साल के सूखे को खत्म किया था। क्या अब अब भारतीय टीम 12 साल के सूखे को खत्म करेगी। दूसरी ओर वर्ल्ड कप जिक्र हो और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम ना आए, ऐसा तो ही नहीं सकता।
महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो रिटायरमेंट ले चुके हैं। अचानक सन्यास की घोषणा कर उन्होंने अपने फैंस के साथ क्रिकेट जगत को ही हैरान कर दिया था। इस बीच पूर्व कप्तान ने रिटायरमेंट को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कही है। महेंद्र धोनी ने किस दिन सन्यास लेने की मन में ठान ली थी, यह भी खुलासा किया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने कही बड़ी बात
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने सन्यास से जुड़ी एक घटना के बारे में बताया, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जब मैं रन आउट हुआ तो उसी दिन सन्यास लेने की प्लानिंग बना ली थी।
इसके बाद से धोनी लगातार आराम पर चल रहे थे, जिन्होंने अचानक 15 अगस्त 2020 को सन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंका दिया। इतना ही नहीं आप देख सकते हैं कि धोनी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि इमोशन पर काबू करना बहुत मुश्किल काम होता है।
MS Dhoni talking about his final day of International career.
– A sad day in indian cricket history…..!!!!pic.twitter.com/QqaRCsYzIO
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 26, 2023
नजदीक से मैच हारे हो तो अंदर से मेरी प्लानिंग पूरी हो जाती है। आगे उन्होंने कहा उस देने भारत के लिए खेलने का आखिरी दिन था। भले ही मैंने रिटायरमेंट एक साल बाद लिया, लेकिन सच यही है कि मन से उसी दिन रिटायर हो चुका था।
धोनी ने भारत की झोली में डाली तीन ट्रॉफी
धोनी भारत के ही नहीं दुनिया के ऐसे इकलौते कप्तान रहे, जिन्होंने अपनी टीम को आईसीसी की तीन बड़े ट्रॉफी में जीत दिलवाई। इसमें एक वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी शामिल है। इसी का नतीजा रहा कि महेंद्र सिंह धोनी को फैंस आइकन के रूप में मानते हैं। आज भी उनके स्वभाव और खेल के लोग दीवाने हैं, जिन्हें आईपीएल में खेलते हुए खूब पसंद भी किया जाता है।