नई दिल्लीः अगर आपके घर-परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर किसी वरदान से कम साबित होने नहीं जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़े डीए का लाभ करीब सवा करोड़ लोगों को लाख होगा, जिसके बाद सरकार ने एक और बड़ा ऐलान करने जा रही है।
बहुत जल्द ही अब कर्मचारियों और पेंशनधारकों को एक बड़ी घोषणा होने जा रही है। सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने का ऐलान करने वाली है, जिसपर तैयारियां जोरों से चल रही है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे कर्मचारियों का डीए बढ़कर अब 34 से 38 प्रतिशत हो गया है, जो एक बड़ा उपलब्धि है। वैसे फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का ऐलान की तारीख का ऐलान सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः घर की छत पर लगवाएं सोलर पैनल, होगी बिजली की बंपर बचत, जानिए सबकुछ
- जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। वर्तमान में फिलहाल फिटमेंट फैक्टर के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना निश्चित कर दिया गया है। कर्मचारियों की डिमांड है कि इसको 3.68 गुना रखा जाए। अगर ऐसा हो जाता है तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।
- जानिए क्या होगा कैलकुलेशन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस पर फैसला सरकार अगले साल के बजट के बाद ले सकती है। सरकार फिटमेंट फैक्टर को 3 गुना करने का फैसला कर सकती है। भत्तों को छोड़कर कर्मचारियों की सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर कर्मचारियों की बात मान ली जाती है तो सैलरी 26000X3.68= 95,680 रुपये होगी। 3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 21000X3 = 63,000 रुपये होगी।