Redmi Note 12 Series Launch Today: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी आज यानी अक्टूबर 27 2022 को Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रेडमी कंपनी इस सीरीज के तहत Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro + और Note 12 Explorer को लॉन्च कर सकती है। अभी हाल ही में रेडमी कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले Redmi Note 12 Pro मॉडल का एक पोस्टर जारी किया है। Redmi Note 12 Pro सीरीज में फ्लैट AMOLED स्क्रीन होगी।
इसे भी पढ़ेंः महिंद्रा की धांसू गाड़ी पर मिल रही ढाई लाख रुपये की छूट, जल्द करें खरीदारी
बैटरी और प्रोसेसर
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 12 Pro + में 210W का फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट दिया जा सकता है। इस बीच, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 क्रमशः 67W और 120W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेंगे। अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो प्रो मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 चिप का इस्तेमाल किया जायेगा।
Realme 10 Pro+
Redmi Note 12 Pro+Both coming with Curved AMOLED display 👍#Xiaomi #Redmi #realme #realme10ProPlus #RedmiNote12ProPlus #android #Android13 #Tech #TechNews #technology #technologynews #techtwitter #TechTips #ContestAlert #ContentClubUK #content #Web3 pic.twitter.com/wfdK30z4py
— Mahesh Ahir (@maheshahir24) October 22, 2022
कैमरा
Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन में एक 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। दूसरी ओर, नोट 12 प्रो+ में OIS-असिस्टेड 200-मेगापिक्सल का सैमसंग एचपीएक्स प्राइमरी कैमरा होगा।
सभी Redmi Note 12 मॉडल 27 अक्टूबर को चीन में एक साथ लॉन्च किया जायेगा। हालांकि, इसे ग्लोबल मार्केट और भारत में कब तक लॉन्च किया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।