Kajal Raghwani – Nirahua Hot Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। भोजपुरी गायकी के मंच से अपने करियर की शुरुआत करने वाले निरहुआ राजनीति की दुनिया में भी अपने नाम का परचम लहरा चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निरहुआ ने सफलता की सीढ़ियों को चढ़ने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया है। निरहुआ आज करोड़ों के मालिक हैं। निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (kajal Raghwani) के साथ भी खूब पसंद की जाती है।
वैसे तो जोड़ी बेशक ही पर्दे पर कम देखने को मिलती है, मगर जब भी दोनों साथ आते हैं, जो अपने रोमांटिक अंदाज से इंटरनेट पर कोहराम मचा देते हैं। इनके गाने रिलीज के साथ ही हिट साबित हो जाते हैं। इस समय निरहुआ और काजल राघवानी का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
भोजपुरी स्टार निरहुआ और काजल राघवानी का गाना ‘दबे पांव अहिए नजरिया बचाके’ (Dabe Paon Aiha Nazariya Bachake) एक बार फिर से धूम मचा रहा है। निरहुआ के फैंस के बीच ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और काजल राघवानी का ये गाना रोमांटिक है। इसमें दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
निरहुआ और काजल राघवानी के इस गाने को 4,00,80,268 व्यूज मिल चुके हैं और ये व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को कल्पना ने गाया है,जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखे हैं। इस गाने को संगीत से सजाया है Rajesh-Rajnish ने।
काजल राघवानी और निरहुआ पर फिल्माया गया ये गाना फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) का है। इस गाने में काजल राघवानी ब्लू और पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो का लोकेशन भी काफी अच्छा लिया गया है। दोनों ही एक दूसरे के प्यार में खोएं हुए नजर आ रहे हैं।