नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में आज सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी होगी। 21 फरवरी 2022 को अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में देसी शराब के ठेके से शराब पीने से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 60 से अधिक लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मामले में पुलिस ने शराब के अड्डे पर कई पेटी नकली शराब बरामद की थी। इस ठेके से या जहरीली शराब बिकी थी वह सपा विधायक रमाकांत के भांजे रंगेश यादव का था। जांच के दौरान रमाकांत का नाम सामने आया पुलिस ने उन्हें अगस्त 2022 में कोर्ट से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
शराब कांड समेत अन्य मामले में आरोपी विधायक तब से जेल में ही है। जहरीली शराब कांड के मामले में 13 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई साथ ही 6 आरोपियों को शराब माफिया भी घोषित किया गया है। 9 जून को हुई पेशी में अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए रमाकांत यादव ने ड्राई फूट्स और मेरे मिनरल वाटर की मांग की थी।
सिविल जज सीनियर डिविजन अशोक कुमार सिंह ने कोर्ट में 9 जून को पेशी हुई थी। रमाकांत यादव ने जज से शिकायत करते हुए। कहा अस्पताल में दांत के डॉक्टर से उन्होंने जांच के दौरान मेरे दांत निकाल लिए लेकिन जब नया खुलासा हुआ तो डॉक्टर की एंट्री बंद हो गई। जेल में भोजन की स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं पहले उनकी बात परिवार के लोगों से करा दी जाती थी।
लेकिन अब वह भी कराया जा रहा है वह जो नियम के अनुसार नहीं अन्य बंधुओं की बात करा दी जाती है। तब तक मुझे अन्य राज्यों की तरह सामान्य पानी दिया जा रहा है जिसके कारण किडनी पर असर पड़ रहा है। इस मांग पर सीनियर सिविल जज ने विचार करते हुए जेल प्रशासन से पूरी मामले में आख्या मांगी थी।