नई दिल्ली: ऑटो बाजार में नई कार आई है जो चार्जिंग को लेकर सारी परेशानी खत्म कर देगी। दरअसल यह कार Sono Motors नाम की एक कंपनी ने बनाई है। इस कार का नाम Sion EV है। यह कार सोलर पैनल से चलेगी। इसमें बॉडी पर सोलर सेल लगे हैं।
ये भी पढ़ें- जल्द ही बाजार में तहलका मचाने आ रहे हैं Redmi के धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे बेहद कमाल के फीचर्स
यह कार Sono Motors मोटर्स ने तैयार की है। यह खुद से चार्जिंग होने वाली इलेक्ट्रिक कार है। यह कार चलते हुए चार्ज होती जाएगी। इसकी कीमत 25,000 डॉलर (करीब 20.6 लाख रुपये) है। जानकारी के मुताबिक, 2023 में आने की उम्मीद है।
यह कार कोई Mini Car या Two-Seater Car नहीं है, बल्कि फैमिली कार है। यह MPV कार है। इस कार में 456 हाफ सेल लगे हैं, जो इसकी बॉडी में फिट हैं। इसमें ऐसा बैटरी पैक दिया गया है, जिससे 245 km तक की रेंज मिलेगी। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग और स्लो चार्जिंग सपोर्ट करता है।
इसमें इस्तेमाल हुई Technology की बात करें, तो Sion EV में 456 हाफ सेल लगे हैं, जो इसकी बॉडी में फिट हैं। कंपनी का दावा है कि ये सोलर सेल प्रति सप्ताह Car के बैटरी पैक में 245 km तक की Range जोड़ते हैं। यह फास्ट Charging और स्लो Charging को भी सपोर्ट करता है।
कंपनी का दावा है कि फ़ास्ट चार्जिंग ऑप्शन के जरिए यह इलेक्ट्रिक कार 35 मिनट से कम समय में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। इसमें 54 kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जिसे फुल चार्ज करने पर 305 km तक चल जा सकते हैं।
इस कार में बाय-डायरेक्शनल वॉलबॉक्स भी दिया है, जिसके जरिए इस कार को इलेक्ट्रिक पैनल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें इतनी पावर मिलेगी, जिससे एक घर को बिजली दी जा सकती है। इस कार से 3.7 kW क्षमता तक के अप्लायंस और डिवाइस को भी पावर दी जा सकती है। सबसे खास बात यह है कि इससे आप अन्य EV को भी Charge कर सकते हैं।