नई दिल्ली: Redmi Note 12 Series: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी Redmi जल्दी ही Redmi Note 11 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने अपने 15 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Redmi कंपनी चीन में Redmi Note 12 को पेश करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च की सही तारीख नहीं बताई है। फ़िलहाल एक पोस्टर जारी किया है, जिससे पता चल रहा हैं की स्मार्टफोन इसी महीने लॉन्च होगा।
ये भी पढ़ें- Gold Price Today: बड़ी खुशखबरी! सोने की कीमत आई रिकॉर्ड गिरावट, जल्दी देखें नए भाव
लीक्स हुई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन “दो प्रमुख तकनीकों” के साथ पेश होगा। वैसे अभी यह पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि कंपनी स्मार्टफोन इवेंट में कितने स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 और Redmi Note 12 Pro + स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio 5G सर्विस हुई शुरू, ये ऐप इंस्टाल करते ही मिलने लगेगी धमाकेदार इंटरनेट स्पीड
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 67W, 120W और 210W फास्ट चार्जिंग दे सकती है। इसमें प्रो मॉडल में मीडियाटेक के नवीनतम डाइमेंशन 1080 SoC को दिया जा सकता है। यह डाइमेंशन 920 चिपसेट पर अपग्रेड है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार हुड के नीचे डाइमेंशन 1300 चिप मिल सकती है।
कैमरे के तौर पर इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव हो सकता है। इसमें वहीं डिस्प्ले मिलेगा, जो Redmi के स्मार्टफोन में पहले से मौजूद है।
ये भी पढ़ें- दीवाली में अपनों को गिफ्ट दें ये स्मार्टफोन, 10 हजार रुपये से भी कम में आते हैं ये फोन
मार्केट में लॉन्च हुआ सस्ते कीमत में Ola S1 Air Electric Scooter, मात्र 25 पैसे में चलेगा इतने km
ये हैं जबरदस्त और किफायती स्पोर्ट्स Electric Bike, एक बार चार्ज करके चलती हैं 100 -200 किमी