नई दिल्ली – हिंदू धर्म में करवा चौथ का महत्व शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत अधिक है और यह व्रत शादीशुदा महिलाओं के सुखी दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य एवं पति के लंबी आयु और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं रात को चांद निकलने के बाद सोलह सिंगार करके अपने हाथों में मेहंदी लगा कर पूरी दुल्हन की तरह तैयार होकर चंद्रमा पूजन करती हैं, इसके बाद पति का पूजन कर ही अपना व्रत खोलती है।
ऐसे में अगर आप मेहंदी के डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपका अच्छा मदद करेगा यहां पर आप लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन देख सकती हैं। करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी लगवाने के बारे में सोच रही है तो इन डिजाइन को बनवा सकती हैं।
Read Also- करवा चौथ से जुड़े ये फैक्ट सुनकर महिलाएं हुईं परेशान, शायद आप नहीं जानते होंगे
Read Also- 5 मिनट में ऐसे बनाएं गुड़ की मेहंदी, हाथ काली ना पड़ जाए तो कहना, जानें स्टेप बाय स्टेप
1. इस डिजाइन में एक हाथ में पुरुष का और दूसरे हाथ में महिला का आकृति बना हुआ है। इन दिनों सभी हाथों में खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन लगा होता है। ऐसे में आप कलर्ड हीना मेहंदी के मदद से इस डिजाइन को लगा सकती हैं।
2. हाथों के पीछे अरेबिक डिजाइन में मेहंदी लगा सकते हैं। यह डिजाइन काफी सिंपल और खूबसूरत लगती है, यह डिजाइन ज्यादा भरी हुई नहीं होती है इस डिजाइन को ज्यादातर ऑफिस या काम करने वाली महिलाएं यूज़ करती है, जो घर से बाहर निकल कर काम को जाती है। इस मेहंदी के ऊपर नेल पेंट भी काफी सूट करता है।
3. अपने हाथों में बनाएं लोटा गिलास लिए हुए पुरुष एवं दूसरे हाथ में महिला जो हाथों में छलनी रखी हुई है। इस डिजाइन को भी करवा चौथ में ज्यादातर महिलाएं बनाना पसंद करती है। यह आपके भरे हुए गोरे हाथों में खूबसूरत लगता है। आप अपने हाथ में अपने पति का नाम भी बनवा सकती हैं।
4. करवा चौथ में बनवा सकती है चांद डिजाइन की मेहंदी आप चाहे किसी भी डिजाइन की मेहंदी अपने हाथों पर लगाए, आपके हाथ मेहंदी लगने के बाद काफी खूबसूरत दिखेंगे साथ ही नेलपेंट और चूड़ियां आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसके साथ ही अगर आप करवा चौथ के लिए मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही है या फिर आपने अपने शादी के दौरान सिंपल ही मेहंदी लगाई हुई थी तो आजकल मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट को पति के चित्र बनाने का भी ट्रेंड चल रहा है, जिसमें मेहंदी आर्टिस्ट मेहंदी के मदद से हाथों में पति का स्केच बनाती है, आप यह डिजाइन भी ट्राई कर सकती है।