लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अंसल कंपनी पर कड़ा रुख अपनाया है, जिसके बाद कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद अंसल ग्रुप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच कंपनी के कर्मचारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है और अपनी सुरक्षा की मांग की है। अंसल ग्रुप के सैकड़ों कर्मचारियों ने सीएम योगी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है और कहा है कि आप सबकी रक्षा करते हैं, कृपया हमारी भी रक्षा करें।

समस्याओं का सामना करना पड़ रहा

कंपनी के दिवालिया होने के बाद से उन्हें ग्राहकों द्वारा धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज न की जाए और उन्हें इस मामले में परेशान करने की कोशिश न की जाए। कर्मचारियों ने पत्र में लिखा है कि हमारी कंपनी अंसल प्रॉपर्टीज के दिवालिया होने के कारण हमें गंभीर वित्तीय और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें कंपनी के ग्राहकों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है और हमारे खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की धमकियां दी जा रही हैं.

ग्रुप की मुश्किलें बढ़ गई

आप सभी वर्गों को सुरक्षा देने वाले मुख्यमंत्री हैं। कृपया हमें भी सुरक्षा प्रदान करें, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को उचित आदेश जारी करें। आप हम निर्दोष लोगों को अपनी सुरक्षा प्रदान करेंगे। इन कर्मियों ने आगे लिखा कि कंपनी के प्रमोटर्स आदि के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई में हम निर्दोष कर्मचारियों को परेशान न किया जाए। आपको बता दें कि अंसल ग्रुप के डायरेक्टर प्रणव अंसल, चेयरमैन सुशील अंसल समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ में अंसल ग्रुप के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके बाद इस ग्रुप की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें: अबू आजमी की कांप गई रूह, औरंगजेब का बयान देने के बाद कह दी ऐसी बात… आतंक का मिला नाम

Latest News

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful...