मुंबई: अबू आजमी की कांप गई रूह, औरंगजेब (Aurangzeb) का बयान देने के बाद कह दी ऐसी बात… आतंक का मिला नाममुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करने वाले बयान को लेकर मुश्किल में फंसे सपा विधायक अबू आजमी बुधवार (12 मार्च) को मरीन ड्राइव थाने पहुंचे। थाने में हाजिरी लगाने के बाद आजमी ने कहा कि उन्हें डरना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें बयान दर्ज कराने की जरूरत नहीं है। मैं कोर्ट गया और जमानत ले ली, ताकि पुलिस मुझे भेजकर गिरफ्तार न कर ले। कोर्ट ने मुझे तीन दिन थाने में हाजिरी लगाने को कहा है।

निलंबित कर दिया गया

अबू आजमी ने कहा, “बिना कुछ किए केस दर्ज हो जाता है, इसलिए डरना चाहिए। आतंकी कहते हैं कि मैंने क्या आतंक फैलाया है? मुझे पूरे सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। जब सरकार ऐसा करेगी, तो मुझे सावधान रहना होगा।” उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज की तारीफ की है। मैंने विधानसभा में भी उनकी तारीफ की है। मैं अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरता। सपा विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करने वाले बयान के लिए 26 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया था।

सोने की चिड़िया कहा जाता

भाजपा और शिवसेना ने कहा कि औरंगजेब की प्रशंसा करना छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके योद्धा पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है, क्योंकि दोनों ही महाराष्ट्र में पूजनीय व्यक्ति हैं। इन आरोपों पर अबू आजमी ने कहा था कि मैंने सिर्फ इतिहासकारों के हवाले से कहा है। दरअसल, सपा नेता ने कहा था, “औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक फैली हुई थी।” उन्होंने कहा था, “हमारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 24 प्रतिशत (विश्व जीडीपी का) था और भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था (औरंगजेब के शासनकाल में)।

ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक के पीछे का हुआ पर्दाफाश, सच आ गया सामने, इस शख्स का है हाथ!

Latest News

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful...